महिला हाॅकी खिलाड़ी गुमशुदा: हॉकी प्रतियोगिता में शामिल होने दमोह गई जबलपुर की खिलाड़ी गायब, मोबाइल फोन भी स्विच्डऑफ

महिला हाॅकी खिलाड़ी गुमशुदा: हॉकी प्रतियोगिता में शामिल होने दमोह गई जबलपुर की खिलाड़ी गायब, मोबाइल फोन भी स्विच्डऑफ


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो

दमोह में चल रही राज्य स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता में शामिल होने जबलपुर से गई महिला खिलाड़ी गायब हो गई। दमोह पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जबलपुर में भी तलाश की जा रही है। दमोह में 28 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित प्रतियोगिता के लिए जबलपुर से 16 सदस्यीय टीम 27 फरवरी को दमोह गई थी। टीम जेपीबी स्कूल में रुकी थी। सोमवार रात साथी खिलाड़ी खाना खाने के लिए निकलीं तो खुशबू रजक (21) ने बाहर जाने से इनकार कर दिया।

रात दस बजे सभी लौटीं तो खुशबू कमरे में नहीं थी। महिला खिलाड़ियों ने टीम मैनेजर व सचिव जानकारी को दी। उधर दमोह पुलिस का कहना है कि खुशबू का मोबाइल स्विच्डआॅफ है। उसकी मोबाइल की सीडीआर निकालकर उसे खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link