लुटेरे निकले सगे भाई: शहर में चार महिलाओं के साथ हुई लूट का खुलासा, लूट व हत्या के कई प्रकरण दर्ज, एक आजीवन कारावास से दंडित

लुटेरे निकले सगे भाई: शहर में चार महिलाओं के साथ हुई लूट का खुलासा, लूट व हत्या के कई प्रकरण दर्ज, एक आजीवन कारावास से दंडित


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Several Cases Of Robbery Revealed, Robbery And Murder Registered With Four Women In The City, Punished With Life Imprisonment

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहर में हुई लूट की चार वारदातों का एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने खुलासा किया।

  • अधारताल और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने शोभापुर के पास से दबोचा
  • रीवा भागने की फिराक में थे दोनों बदमाश, एक पर छह तो दूसरे पर 10 प्रकरण दर्ज

क्राइम ब्रांच और अधारताल पुलिस की संयुक्त टीम ने शोभापुर पुल के पास दबिश देकर दो सगे भाईयों को दबोचा। दोनों से अधारताल, पनागर में हाल ही में हुई दो लूट सहित दो महिलाओं से हुई पुरानी लूट का भी खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर सोने की चेन, लॉकेट, तीन लॉकेट, दो गुरिया और वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त किए।

एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बुधवार को इस मामले का खुलासा किया। बताया कि 23 फरवरी को आजाद वार्ड पनागर में सुधा लोधी का मंगलसूत्र छीन कर दो बदमाश बाइक से फरार हो गए थे। इससे पहले उक्त दोनों बदमाशों ने अधारताल में इंद्रलोक कॉलोनी पटेल नगर महाराजपुर निवासी रानू त्रिपाठी का चेन छीन लिया था। दोनों प्रकरणों में लूट का मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही थी।
सीसीटीवी व हुलिए के आधार पर पकड़े गए आरोपी
दोनों ही प्रकरणों में अधारताल और पनागर पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच भी जांच में जुटी थी। टीम ने शहर में लूट करने वाले पूर्व लुटेरों की फोटो पीड़ित महिलाओं को दिखाई। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से भी इसकी तस्दीक की गई। इस आधार पर मंगलवार की रात क्राइम ब्रांच और अधारताल की संयुक्त टीम ने शोभापुर पुल के पास दबिश देेकर लालमाटी चांदमारी तलैया निवासी समर उर्फ सुरेंद्र उर्फ सुरेश (32)और उसके बड़े भाई विनोद उर्फ पप्पू साहू (34) को गिरफ्तार किया।

आरोपी भाईयों से छीना गया जेवर पुलिस ने किए जब्त।

आरोपी भाईयों से छीना गया जेवर पुलिस ने किए जब्त।

वारदात में प्रयुक्त बाइक सहित लूट के जेवर भी जब्त किए
पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त बाइक एमपी 20 एमटी 5490 भी जब्त कर लिया। पूछताछ में दोनों ने कुछ दिन पहले त्रिमूर्ति नगर अघोरीबाबा मंदिर के पास एक महिला का चेन और 2018 में विजय नगर में महाराष्ट्र बैंक साई मंदिर के पास एक महिला का मंगलसूत्र छीनने की वारदात को भी अंजाम देना स्वीकार किया। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम में शामिल टीआई शैलेश मिश्रा सहित अन्य को पुरस्कृत करने की बात कही है।
शातिर अपराधी हैं दोनों भाई
एएसपी गोपाल खांडेल और सीएसपी अशोक तिवारी ने बताया कि गिरफ्त में आए दोनों भाई शातिर अपराधी हैं। आरोपी समर उर्फ सुरेश के खिलाफ घमापुर में हत्या सहित 6 और विनोद उर्फ पप्पू साहू के खिलाफ लूट सहित शहर के विभिन्न थानों में कुल 10 प्रकरण दर्ज हैं। दोनों के पिता बहुत पहले ही गुजर गए थे। समर साहू को हत्या के प्रकरण में आजीवन कारावास की सजा भी हो चुकी है। दोनों बाइक से रीवा भागने की फिराक में थे कि दबोच लिए गए।

खबरें और भी हैं…



Source link