- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- 345 Days Later, Passenger Trains For Indore, Nagda, Ratlam From March 4, Unreserved Tickets Will Be Available From The Window Without Reservation Ticket
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चार मार्च से उज्जैन में लोकल ट्रेन चलेंगी, अनारक्षित टिकट भी मिलेगा
- पहली ट्रेन सुबह 5.30 बजे उज्जैन-दाहोद मेमू, रतलाम भीलवाड़ा के लिए भी मिलेगी लोकल ट्रेन
उज्जैन में 345 दिन बाद रेलवे ने लोकल ट्रेन को हरी झंडी दे दी है। 23 मार्च को लॉकडाउन के बाद देशभर की ट्रेन बंद कर दी थी। 1 जून को अनलॉक हुआ तो रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाई। उनमें आरक्षण जरूरी कर दिया। इससे यात्रियों को कम दूरी की यात्रा करने के लिए भी आरक्षण करवाना पड़ रहा था। ऐसे में यात्री ट्रेन की जगह सड़क मार्ग से आवागमन कर रहे थे। इसे देखते हुए शुक्रवार से इंदौर, नागदा, रतलाम की यात्रा बिना आरक्षण के ही की जा सके, इसलिए पैसेंजर ट्रेन की टिकट उन सभी स्टेशनों पर मिलेंगे जहां उनका ठहराव होगा। पहली ट्रेन सुबह 5.30 बजे उज्जैन-दाहोद मेमू रहेगी। डेमू, मेमू और अन्य लोकल पैसेंजर ट्रेन 4 मार्च से अनारक्षित रूप में चलाई जाएंगी। मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे यह निर्णय लिया है। इनमें से ट्रेन नंबर 09345/09346 रतलाम भीलवाड़ा रतलाम मेमू स्पेशल ट्रेन में किराया मेल/एक्सप्रेस गाड़ी के अनुसार लगेगा। अन्य ट्रेन सामान्य किराए पर चलाई जाएगी। चार मार्च से 23 ट्रेन सामान्य किराए से पटरी पर ट्रेन नंबर कहां से कहां तक 09381 दाहोद रतलाम 09382 रतलाम दाहोद 09383 रतलाम नागदा 09384 नागदा रतलाम 09385 नागदा उज्जैन 09386 उज्जैन नागदा 09506 उज्जैन इंदौर 09507 इंदौर उज्जैन 09517 नागदा उज्जैन 09518 उज्जैन नागदा 09341 नागदा बीना 09342 बीना नागदा 09545 रतलाम नागदा 09546 नागदा रतलाम 09553 नागदा उज्जैन 09554 उज्जैन नागदा 09345 रतलाम भीलवाडा 09346 भीलवाड़ा रतलाम 09389 डॉ.आंबेडकरनगर रतलाम 09390 रतलाम डॉ.आंबेडकरनगर 09347 डॉ. आंबेडकरनगर रतलाम 09348 रतलाम डॉ. आंबेडकरनगर 09506 उज्जैन इंदौर