- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- The Woman Who Snatched The Chain From The Old Lady In The Bhagwat Tale Crowd, The Voice Of The Old Lady Buried In The Noise Of The Sound
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो- थाटीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद संदेही महिला की तलाश शुरू कर दी है
- थाटीपुर के त्रिमूर्ति नगर की घटना
- पुलिस ने दर्ज किया मामला, सीसीटीवी फुटेज में तलाशेंगे संदेही
भागवत कथा की भीड़ में एक वृद्धा से महिला उसकी 4 तौला सोने की चेन खींच ले गए। वृद्ध ने मुड़कर देखा तो एक महिला भागते हुए दिखी। वृद्धा ने शोर भी मचाया, लेकिन साउंड के शोर में महिला की आवाज दब गई। घटना थाटीपुर के त्रिमूर्ति नगर की है। वृद्ध महिला अपने घर पहुंची और पूरी घटना से अवगत कराया। परिजन थाटीपुर थाना पहुंचे और मामले की सूचना दी। थाटीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कथा स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देख रही है।
थाटीपुर थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति नगर निवासी मलखान सिंह गुर्जर पुत्र जगत सिंह गुर्जर डेयरी संचालक है। बीते रोज उनकी मां 61 वर्षीय कपूरी देवी घर के पास ही मंदिर पर चल रही भागवत कथा सुनने के लिए गई थीं। मंगलवार शाम जब कथा का समापन होता है तो वहां प्रसाद के लिए काफी भीड़ हो जाती है। इसी भीड़ में किसी ने कपूरी देवी के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन खींच ली। गले पर किसी का हाथ लगते ही वृद्धा ने पीछे पलटकर देखा तो एक महिला भागते हुए दिखी। कपूरी देवी ने शोर मचाया, लेकिन उस समय अनाउंसमेंट हो रहा था। साउंड का शोर इतना तेज था कि कपूरी देवी की आवाज किसी ने नहीं सुनी। जब तक वह बाहर आती और देखती महिला कहीं गायब हो गई। कपूरी देवी अपने घर पहुंची और बेटे को पूरी बात बताई। छीनी गई चेन की कीमत लगभग 2 लाख रुपए बताई गई है। थाटीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह था महिला का हुलिया
पीड़ित वृद्ध महिला ने पुलिस को बताया कि महिला लाल रंग की साड़ी पहने हुए थी और उसकी उम्र करीब 35 से 36 साल के बीच होगी। वह गेहूंआ रंग और मध्यम कद काठी की थी। इसी आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कथा स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए हैं, लेकिन इस हुलिया की संदेही महिला नजर नहीं आई है। फुटेज में वहां ज्यादातर महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इसलिए संदेही महिला को तलाशना मुश्किल हो रहा है। अब पुलिस गेट पर लगे कैमरे खंगालेगी।