BJP अनुसूचित मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित: लाल सिंह आर्य ने अध्यक्ष बनने के 5 महीने बाद घोषित की टीम; MP से सूरज केरो को बनाया कोषाध्यक्ष

BJP अनुसूचित मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित: लाल सिंह आर्य ने अध्यक्ष बनने के 5 महीने बाद घोषित की टीम; MP से सूरज केरो को बनाया कोषाध्यक्ष


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Lal Singh Arya Announced Team 5 Months After Becoming President; Suraj Kero Made Treasurer From MP

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

BJP अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कार्यकारिणी की घोषणा

  • 22 पदाधिकारियों में 7-7 उपाध्यक्ष, मंत्री और 3 महामंत्री बनाए
  • BJYM की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित होने का अभी भी इंतजार

BJP अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा 2 मार्च को देर शाम हो गई है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने अपनी टीम में 22 पदाधिकारियों को शामिल किया है। इसमें मध्य प्रदेश से सिर्फ एक पदाधिकारी को जगह मिली है। जबकि लाल सिंह आर्य मध्यप्रदेश के हैं। ऐसे में अपेक्षा की जा रही थी कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मध्यप्रदेश को ज्यादा प्रतिनिधित्व मिलेगा लेकिन इंदौर से सूरज केरो को लिया गया है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। केरो को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

BJP अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा

BJP अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा

मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 7 उपाध्यक्ष, 7 राष्ट्रीय मंत्री, एक कोषाध्यक्ष और एक कार्यालय प्रभारी बनाए गए हैं। इनके अलावा दिल्ली के मुकेश कुमार को मीडिया प्रभारी, उत्तर प्रदेश की अनिमा सोनकर को सोशल मीडिया प्रभारी और महाराष्ट्र के डॉ. राहुल चिनुरकर को नीति एवं शोध विभाग का प्रभारी बनाया गया है।

बता दें कि BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने सभी मोर्चोंं के राष्ट्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति 26 सिंतबर 2020 को की थी। अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा 5 महीने बाद हुई लेकिन BJYM की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का इंतजार अभी भी हो रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link