IND vs ENG: जैक लीच चौथे टेस्ट की चुनौती के लिए तैयार है (PIC: AFP)
IND vs ENG: भारतीय टीम ने डे नाइट टेस्ट मैच को दो दिनों के अंदर 10 विकेट से जीतकर चार मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त कायम की है. मोटेरा की स्पिनरों की मददगार पिच में अश्विन और अक्षर ने इंग्लैंड के 20 में से 18 विकेट झटके थे.
जैक लीच ने स्काई स्पोर्ट्स के कॉलम में लिखा, ”जब आप खिलाड़ियों को इतनी सफलता पाते हुए देखते हैं जैसे कि रविचंद्रन अश्विन, जिन्होंने टेस्ट में अभी-अभी 400 विकेट पूरे किए है और भारत में उन्हें काफी अनुभव है. अक्षर पटेल ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार शुरुआत की है ऐसे में आप निश्चित रूप से उनसे सीखने की कोशिश करते हैं.”
सचिन-युवराज-पीटरसन सहित दिग्गज पहुंच रहे रायपुर, 5 मार्च से होगा रोड सेफ्टी टूर्नामेंट
बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने कहा, ”यह जरूरी है कि आप इसे भावनात्मक रूप से जोड़कर नहीं देखें और ना ही ऐसा सोचे कि मैं उनकी तरह ही गेंदबाजी करना चाहता हूं’. अश्विन दाएं हाथ के गेंदबाज हैं, ऐसे में मैं उनकी तरह गेंदबाजी नहीं करना चाहता हूं. अक्षर बाएं हाथ के गेंदबाज हैं और मुझ से लंबे हैं, मैं अपना कद नहीं बदल सकता हूं.” इस 29 साल के गेंदबाज ने कहा कि अश्विन गेंदबाजी में बदलाव करने के मामले में काफी चतुर हैं.उन्होंने कहा, ”वह गेंद को एक ही जगह टप्पा खिलाते हैं और वह जिस तरह सीम और गेंद के दूसरे हिस्से का इस्तेमाल करते हैं, उससे काफी बदलाव आता है.” उन्होंने कहा, ”अक्षर ऐसे गेंदबाज हैं, जो टप्पा खिलाने की जगह को लेकर ज्यादा बदलाव नहीं करते है. वह सीम के इस्तेमाल से पिच से मदद प्राप्त करते हैं. हम जिन पिचों पर हाल में खेले है उस पर वह काफी प्रभावी रहे हैं.”
जसप्रीत बुमराह को शादी की खबरों के बीच युवराज सिंह ने किया ट्रोल, बोले- पोंचा मारूं या झाड़ू
लीच चौथे टेस्ट की चुनौती के लिए तैयार है और तीसरे टेस्ट में भारतीय शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाजों के विकेट झटकने के बाद उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा है. उन्होंने कहा, ”हम सभी नया सीखने के लिए और चुनौती से उत्साहित हैं. आपको इसके लिए तैयार रहना होगा, क्योंकि अगर यह इतना आसान होता तो यह टेस्ट मैच नहीं होता. यह कुछ ऐसा है (भारतीय शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के विकेट) जिसे मैं याद कर रहा हूं.”
उन्होंने कहा कि उन्हें रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के विकेट से बेहतर चार विकेट नहीं मिलेंगे. उन्होंने कहा, ”मैं उन विकेटों से खुश हूं, जिन्हें मैंने लिया है. दुनिया के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को उनके घर में गेंदबाजी करना आसान नहीं है. मुझे नहीं लगता कि मुझे इससे बेहतर चार विकेट मिलेंगे. इससे मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ा हैं.”