IND vs ENG: पिंक बॉल मशहूर कंपनी SG यानि सैंसपेरिल ग्रीनलैंड बनाती है (File Photo)
IND vs ENG: परंपरागत रूप से टेस्ट क्रिकेट में लाल गेंद का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अब इस गेंद का इस्तेमाल सिर्फ दिन में खेले जाने वाले टेस्ट मैचों में होता है. गुलाबी रंग की गेंद डे-नाइट टेस्ट और फर्स्ट क्लास मैचों के लिए बनाई गई थी. ताकि रात में भी खिलाड़ियों को आसानी से ये दिखाई दी जा सके.
एसजी के मार्केटिंग निदेशक पारस आनंद ने हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ”हमने इस पर पहले ही काम शुरू कर दिया है. नई तकनीक गेंद के रंग को बरकरार रखेंगी और उसकी चमक को कम करेंगी, जिसका परिणाम होगा कि गेंद तेजी से मूव करेगी. यह काम चल रहा है.”
IND vs ENG: श्रेयस अय्यर और शिखर धवन कार से 11 घंटे का सफर कर पहुंचे अहमदाबाद
बता दें कि अहमदाबाद में भारत ने मेहमान टीम इंग्लैंड को दो दिन में ही 10 विकेट से पराजित कर दिया था. इंग्लैंड ने पहली पारी में 112 और दूसरी में 81 रन बनाए थे. इस मैच में स्पिनर्स पूरी तरह से बल्लेबाजों पर भारी पड़े थे. रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल ने अहमदाबाद में काफी प्रभावित किया था. इन दोनों ने मैच कुल मिलाकर 18 विकेट झटके थे.वहीं, इससे पहले दोनों टेस्ट मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए थे. पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड ने 227 रन से जीता था. इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने शानदार वापसी करते हुए 317 रनों से जीत हासिल की थी. भारत फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है. सीरीज का चौथा और अंतिम मैच 4 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
अहमदाबाद में पिंक बॉल टेस्ट को लेकर पारस आनंद ने कहा, ”यह फीडबैक हमें नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट के बाद नहीं मिला था, लेकिन अब यह मसला उठा है तो हम बीसीसीआई से भी इस बारे में बातचीत करेंगे. लेकिन हमने इस पर काम करना शुरू कर दिया है कि कैसे इस समस्या को सुलझाया जा सकता है. हम कोशिश कर रहे हैं कि गेंद की चमक कम हो और उसका रंग उपयुक्त हो.”