IND vs ENG: Pitch Controversy पर Virat Kohli ने तोड़ी चुप्पी, आलोचकों को दिया करारा जवाब

IND vs ENG: Pitch Controversy पर Virat Kohli ने तोड़ी चुप्पी, आलोचकों को दिया करारा जवाब


नई दिल्ली: भारत ने इंग्लैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेले गए चार मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में 10 विकेट से मात दी. सीरीज का आखिरी मुकाबला भी इसी स्टेडियम में होगा, इससे पहले कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इस मैदान की पिच की आलोचना की है. इसी बीच भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने पिच की आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया है.

कोहली का आलोचकों पर हमला

सीरीज के आखिरी टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने पिच की आलोचना करने वालों पर हमला किया है. कोहली (Virat Kohli) ने अंतिम टेस्ट से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘स्पिन होती पिचों के बारे में हमेशा ज्यादा हो-हल्ला और कुछ ज्यादा ही बातचीत होती है. उन्होंने कहा कि स्पिनिंग ट्रैक को लेकर सब बहुत कुछ कह रहे हैं. मुझे लगता है कि हमारी मीडिया को इन सभी लोगों को जवाब देना चाहिए. भारतीय उप-महाद्वीप में ऐसी ही पिचें मिलती हैं. एक बल्लेबाज के रूप में मेरा फोकस सिर्फ इसी पर है कि मैं स्कोर करूं और भारतीय टीम को मैच जिता सकूं.

पिच नहीं टेकनीक में है दिक्कत

विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि खिलाड़ियों को पिच पर नहीं बल्कि अपनी तकनीक पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘ये दुर्भाग्यपूर्ण हैं कि सब स्पिन पिच पर बात करते रहते हैं और जब तक उनका काम चलता है तब तक सब बात करते हैं. फिर एक टेस्ट मैच होता है जो चौथे या पांचवे दिन तक चलता है, तब कोई कुछ नहीं बोलता, लेकिन अगर टेस्ट दो दिन में खत्म हुआ तो सबको दिक्कत है. पिच नहीं सभी खिलाड़ियों को अपनी तकनीक को ठीक करने पर ध्यान देना चाहिए.’

न्यूजीलैंड में भारत भी तीन दिन में हारा था मैच

विराट कोहली (Virat Kohli) ने न्यूजीलैंड के एक मैच का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा, ‘हम न्यूजीलैंड में 36 ओवर में तीसरे दिन ही हार गए थे. मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे यहां किसी ने भी पिच के बारे में नहीं लिखा था. इसमें सिर्फ यही था कि भारत न्यूजीलैंड में कितना खराब खेला. उन्होंने कहा, ‘किसी भी पिच की आलोचना नहीं की गई थी, पिच कैसा बर्ताव कर रही थी, गेंद कितनी मूव कर रही थी, पिच पर कितनी घास थी, इसे देखने कोई नहीं आया.’ बता दें कि न्यूजीलैंड में अपने पिछले दौरे के दौरान भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों के सामने एकदम विफल नजर आए थे. उस दौरे पर भारत को 0-2 से हार झेलनी पड़ी थी.





Source link