प्रत्येक जिले में एक महिला पुलिस स्टेशन खोला जाएगा.
MP Budget-2021-22: मध्य प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वार्षिक बजट की घोषणा की. इसके तहत बड़ी संख्या में कांस्टेबल पदों पर भर्तियां होंगी.
बजट भाषण में वित्त मंत्री ने बताया
-मध्य प्रदेश पुलिस के लिए 25 हजार आवास का निर्माण कराया जा रहा है.
-पुलिसकर्मियों के लिए एक बड़ा और अत्याधुनिक अस्पताल बनेगा.-लापता बच्चों को वापस लाने के लिए मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है.
-मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का शेष 75% जल्द मिलेगा.
-अपराधियों को पकड़ने के लिए फेस रिकग्नीशन और व्हीकल डिटेक्शन तकनीकों पर काम किया जाएगा.
-सरकार ने शहरी स्तर पर 34, अर्द्ध शहरी क्षेत्रों में 220 महिला पुलिस स्टेशन खोले जाएंगे.
-199 नई पुलिस चौकियों का निर्माण किया जाएगा.
-महिलाओं को आपातकाल में मदद के लिए डायल-100 का एप भी लांच किया जाएगा.
कानून-व्यवस्था को ठीक करने और अपराधियों पर काबू पाने के लिए भी कई जरुरी कदम उठाने की घोषणा की गई है. जिसमें सीसीटीएनएस, सीसीटीवी और डायल-100 को एकीकृत किया जाना शामिल है. वित्तमंत्री ने अपने बजट में बताया कि प्रदेश में भूमाफियाओं के कब्जे से अब 8 हजार 800 करोड़ रुपए मूल्य की करीब तीन हजार 300 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन मुक्त कराई गई. प्रदेश में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा.
ये भी पढ़ें-
Sarkari Naukri : SSC GD कांस्टेबल पदों के लिए नोटिफिकेशन जल्द, जानें योग्यता व मानदंड
Sarkari Naukri: 8वीं, 10वीं पास के लिए कोर्ट में नौकरियां, 47 हजार तक सैलेरी
सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/