एनएच-26 पर चीतल की मौत: अज्ञात वाहन की ने मारी टक्कर, वन विभाग ने पीएम के बाद किया अंतिम संस्कार

एनएच-26 पर चीतल की मौत: अज्ञात वाहन की ने मारी टक्कर, वन विभाग ने पीएम के बाद किया अंतिम संस्कार


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सड़क पर मृत अवस्था में मिला चीतल।

नेशनल हाइवे-26 पर गौरझामर के पास नर चीतल गुरुवार सुबह मृत हालत में मिला। चीतल की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। सुबह ग्रामीणों को सड़क पर शव देखकर वन विभाग को सूचना दी।वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पीएम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।

चीमाढ़ाना सर्किल के वनपाल संतोष दीक्षित ने बताया, नीमघाटी वन चौकी के पास एनएच-26 पर यह नर चीतल लहूलुहान हालत में पड़ा था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि रात में हाइवे क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी है। पोस्टमार्टम के लिए शव को देवरी ले जाया गया। जहां पीएम के बाद दाह संस्कार किया गया।

गौरझामर रेंज में जंगलों से लकड़ी की अंधाधुंध कटाई के भी मामले सामने आते रहते हैं। इससे इन जंगलों में रहने वाले वन्य प्राणियों का जीवन सुरक्षित नहीं है। गौरझामर रेंज के जंगलों में रात में सागौन माफिया के कहर से वन्य प्राणी जान बचाकर फोर लाइन की ओर भागते अक्सर देखे जा सकते हैं। जहां आए दिन वाहन दुर्घटना में चीतल, नीलगाय जैसे वन्य प्राणियों की मौत हो रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link