अवैध शराब: 32 लीटर स्प्रिट जब्त, 1 गिरफ्तार, 1 फरार

अवैध शराब: 32 लीटर स्प्रिट जब्त, 1 गिरफ्तार, 1 फरार


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खरगोन20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जिले में अवैध शराब निर्माण, संग्रहण, परिवहन व विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई की है। इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी आरएस राय ने बताया कि भगवानपुरा के काबरी में अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए किरियाबाई पति ओंकार के रिहायशी मकान से 14 लीटर स्प्रिट जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। वहीं भगवानुरा के ही ग्राम चौखंड में बलराम पिता राजाराम के रिहायशी मकान से 18 लीटर स्प्रिट जब्त किया है। आरोपी फरार हो गया। वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मालवीय ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। इसमें किरियाबाई को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। कार्रवाई में आरक्षक मोहनसिंह अलावा, रंजीत वर्मा, रीता सिंगोरिया का योगदान रहा।



Source link