भोपाल में ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहन भिड़े, 5 की मौत: सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य; संक्रांति स्नान के लिए नर्मदापुरम जा रहे थे – Bhopal News

भोपाल में ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहन भिड़े, 5 की मौत:  सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य; संक्रांति स्नान के लिए नर्मदापुरम जा रहे थे – Bhopal News




भोपाल में ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 12 घायल हुए हैं। हादसा बैरसिया थाना इलाके में बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे हुआ। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। टीआई वीरेंद्र सेन ने बताया कि सिरोंज के एक ही परिवार के 15 लोग लोडिंग वाहन में थे। इनमें से पांच की मौत हो गई है। नौ घायल हुए हैं। ट्रैक्टर सवार 3 लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को बैरसिया शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोडिंग वाहन में सवार परिवार संक्रांति स्नान के लिए नर्मदापुरम जा रहा था। जैसे ही उनका वाहन बैरसिया थाना इलाके में ठाकुर लाल सिंह स्कूल के पास पहुंचा, सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। इसमें लोडिंग वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार कई लोग अंदर ही फंस गए। हादसे में इनकी गई जान ये हुए घायल देखिए, हादसे की तस्वीरें… तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा, एएसपी नीरज चौरसिया और बैरसिया टीआई वीरेंद्र सेन समेत विधायक विष्णु खत्री अस्पताल पहुंचे। घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए। एसडीएम शर्मा ने कहा- प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। ये खबर भी पढ़ें… 130 की रफ्तार से डंपर में घुसी थी कार, बोनट पर लटका था पूर्व गृहमंत्री की बेटी का शव इंदौर में शुक्रवार अलसुबह इंदौर में हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन (26) की मौत हो गई। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 130–140 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से कार चला रहा युवक शराब के नशे में था। डंपर की टक्कर से पीछे की सीट पर बैठी प्रेरणा उछलकर बोनट पर जा गिरीं, बाद में उनका शव वहीं मिला। पढ़ें पूरी खबर…



Source link