पोलार्ड को 6 छक्के लगाने पर युवराज सिंह और हर्शल गिब्स ने यूं दी बधाई, वायरल हुआ ट्वीट

पोलार्ड को 6 छक्के लगाने पर युवराज सिंह और हर्शल गिब्स ने यूं दी बधाई, वायरल हुआ ट्वीट


कायरान पोलार्ड ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में 6 गेंद पर 6 छक्के लगाए.

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 की सीरीज के पहले मैच में ये उपलब्धि हासिल की.

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 की सीरीज के पहले मैच में ये उपलब्धि हासिल की. पोलार्ड ने श्रीलंका के स्पिनर अकीला धनंजय (Akila Dhananjay) के ओवर में 6 छक्के लगाए. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स (Herschelle Gibbs) और भारतीय ऑलराउंड युवराज सिंह ( Yuvraj Singh) 6 गेंद पर 6 छक्के लगा चुके हैं.

गिब्स ने सबसे पहले ये कारनामा किया था. उन्होंने 2007 के वनडे वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के गेंदबाज डान वैन बुंगे के एक ओवर की सभी 6 गेंदों पर सिक्स लगाए थे. इसी साल सितंबर में युवराज ने दक्षिण अफ्रीका में हुए टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ इसी कारनामे को दोहराया. उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के लगाए. युवराज टी20 फॉर्मेट में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज थे. पोलार्ड ने गुरुवार को उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी की.

पोलार्ड की इस उपलब्धि से युवराज सिंह और हर्शल गिब्स दोनों खुश नजर आए. दोनों ने ट्वीट कर इस कैरेबियाई बल्लेबाज को बधाई दी. युवराज ने लिखा 6 छक्कों के क्लब में आपका स्वागत है पोलार्ड. आप वाकई कमाल हो. उधर, गिब्स ने एक के बाद एक दो ट्वीट कर पोलार्ड के छक्कों की तारीफ की. उन्होंने इसे मुंबई इंडियंस से भी जोड़ दिया. गिब्स ने एक ट्वीट में लिखा कि लगता है कि 6 छक्के लगाने के लिए मार्च पसंदीदा महीना है. उन्होंने 16 मार्च 2007 और 3 मार्च 2021 की तारीख का जिक्र कर वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज को बधाई दी.

पोलार्ड ने 11 गेंद पर 38 रन बनाए
बता दें कि पोलार्ड ने इस मैच में 11 गेंद पर 38 रन बनाए. इसमें से अकेले 36 रन तो छक्कों से ही बनाए और टीम की जीत दिला दी. मैच में दिलचस्प बात ये रही कि अकिला ने अपने दूसरे ओवर में लगातार तीन गेंदों में इविन लुईस, क्रिस गेल और निकोलस पूरन को आउट कर हैट्रिक पूरी की थी. लेकिन उनके तीसरे ओवर में पोलार्ड ने 6 गेंदों पर 6 छक्के मारकर मैच का रुख वेस्टइंडीज की तरफ मोड़ दिया. धनजंय एक ही मैच में हैट्रिक लेने के साथ ही 6 छक्के खाने वाले पहले गेंदबाज हैं.

वेस्टइंडीज 41 गेंद रहले मैच जीता
मैच में विंडीज टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. इसके बाद श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 131 रन ही बना सकी. जवाब में वेस्टइंडीज ने 41 गेंद पहले ही 6 विकेट गंवाकर 134 रन बनाते हुए मैच जीत लिया. 6 छक्के लगाने वाले पोलार्ड प्लेयर ऑफ द मैच बने.








Source link