- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- New Cases Cross 400 For The Second Consecutive Day, 162 In Indore, Five Days Later In Bhopal And Above 100
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ कोरोना का संक्रमण, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 440 नए मामले
- मध्यप्रदेश पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 440 नए मामले आए, बैतूल में एक मरीज की मौत हुई
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन नए मामले 400 के पार आए है। वहीं भोपाल में भी संक्रमितों की संख्या पांच दिन बाद 100 पार पहुंच गई है। बैतूल में एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 440 नए मामले सामने आए। 228 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना के नए मामले में इंदौर अभी टॉप पर चल रहा है। इंदौर में 162 और भोपाल में 111 नए संक्रमित मिले हैं। बता दें बुधवार को 50 दिनों के बाद कोरोना के 417 नए मामले सामने आए थे।
प्रदेश में अब तक 3866 की मौत
प्रदेश में अब तक 2,63,290 लोग संक्रमित हो चुके है। इसमें से 2,56,116 मरीज ठीक हाे चुके है। कोरोना के कारण अब तक 3866 मरीजों की मौत हो चुकी है।
अभी 3308 एक्टिव केस
रोना के प्रदेश में अभी 3308 एक्टिव केस है। इसमें सबसे ज्यादा मरीज इंदौर में 1228 है। वहीं, भोपाल में 607 मरीज है। इसके बाद जबलुपर में 134, बैतूल में 110 और उज्जैन में 101 एक्टिव मरीज है।
किस जिले में कितने मामले
अनुपपुर 4, बालाघाट 6, बड़वानी 2, बैतूल 13, बुरहानपुर 4, छतरपुर 1, छिदवाड़ा 8, दमोह 2, धार 4, ग्वालियर 3, हरदा 3, होशंगाबाद 4, जबलपुर 27, झाबुआ 4, कटनी 1, खरगोन 8, मंदसौर 7, नरसिंहपुर 1, नीमच 10, पन्ना 3, रायसेन 5, राजगढ़ 1, रतलाम 4, रीवा 1, सागर 4, सतना 1, सीहोर 3, सिवनी 1, शहडोल 2, श्योपुर 1, शिवपुरी 2, सिधी 4, सिंगरौली 1, उज्जैन 10, उमरिया 1, विदिशा 11।