- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- 4 Thieves Arrested For Stealing Bikes, Selling Stolen Bikes At Low Prices, Recovered 7 Bikes Worth 2 Lakh Rupees
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की 7 गाड़ियां बरामद की है।
क्राइम ब्रांच ने बाणगंगा पुलिस के साथ एक ऐसा चोर गिरोह को दबोचा है, जो वाहनों की चोरी कर उन्हें कम दामों में बेच दिया करते थे। गिरफ्त में आए चार चोरों के पास से पुलिस ने 2 लाख रुपए से ज्यादा कीमत के 7 वाहन बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ही है। पता चला है कि ये अपने शाैक पूरे करने के लिए ही चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दीपमाला चौराहे पर 4 व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। संभवत: वे चाेरी की बाइक बेचने की फिराक में हैं। इस पर एक टीम ने उक्त स्थान पर दबिश देकर राज पिता हरीराम योगी निवासी गंगा नगर झोपड़ पट्टी बाणगंगा, अभिषेक पिता कैलाश मेहरा निवासी 558 शिवकंठ नगर सरकारी अस्पताल के पीछे, गौरव पिता मांगीलाल राठौर निवासी गुरु आशीर्वाद रेस्टोरेंट के पास मुर्गीदाना फैक्ट्री सांवेर रोड और निक्कू उर्फ लल्ला उर्फ रोहित पिता मोहन नागराज निवासी 178 के ग्राम अंजनगांव भिकनगांव खरगोन को पकड़ा।
ये बाइक हुईं जब्त
MP09 VT 2984, MP09 CQ7696, MP09 MJ 4864, MP09 VC6469, MP13ME 4925, टीवीएस फोनेक्स MP09QL8318।