Nissan Magnite
जापानी कार कंपनी निस्सान ने मैग्नाइट के टर्बो इंजन वेरिएंट के दाम को बढ़ा दिया है. इस कार के लॉन्च के तीन महीने के अंदर कंपनी ने दूसरी बार दाम बढ़ाया है. इस वेरिएंट की कीमत में 16 हजार की बढ़ोतरी हुई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने इसके सिर्फ टर्बो इंजन वेरिएंट में ही कीमतों का इजाफा किया है. जो वेरिएंट बिना टर्बो इंजन के आते हैं उनके प्राइस नहीं बढ़ाये गए हैं. इस कार के एंट्री लेवल वेरिएंट की कीमत को पहले जैसी ही 5.49 लाख रुपये रखा गया है. इसके XL टर्बो मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट की कीमत को 30 हजार की बढ़ोतरी की है. जो पहले 6.99 लाख रुपये थी, वही अब 7.29 लाख रुपये कर दिया गया है.
वही कंपनी ने इसके XV टर्बो मैनुअल वेरिएंट की कीमत में भी 16 हजार की बढ़ोतरी की है. जिससे इस वैरिएंट की कीमत 7.82 लाख रुपये से बढ़कर 7.98 लाख रुपये हो गयी है.
यह भी पढ़ें: हुंडई ने सबसे अफोर्डेबल Bayon SUV लॉन्च की, जानें सभी हाईटेक फीचर्सइसके अलावा XL सीवीटी टर्बो वेरिएंट की कीमत में भी कंपनी ने 30 हजार की बढ़ोतरी की है. जिससे इसकी कीमत 7.89 लाख रुपये से बढ़ कर 8.19 लाख रुपये हो गई है. इसी प्रकार इसके XV प्रीमियम वेरिएंट में कंपनी ने १३ हजार का इजाफा किया है. जो पहले 8.72 लाख रुपये की थी वही अब 8.85 लाख रुपये की हो गयी है. XV पेट्रोल सीवीटी वेरिएंट में भी कंपनी ने 29 हजार का इजाफा किया है जिससे इसकी कीमत 8.59 लाख रुपये से बढ़कर 8.88 लाख रुपये हो गयी है.
निसान Magnite में क्या है खास
कंपनी ने इस SUV कार को दो अलग अलग इंजन के साथ बाज़ार में पेश किया है. कंपनी ने इसके एक वेरिएंट में 1 लीटर नेचुरल एस्पायर्ड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है, जो कि 71bhp की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. वहीँ इसके दूसरे इंजन वेरिएंट में कंपनी ने 1.0 लीटर की क्षमता वाले टर्बो पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है , जो कि 99bhp की पावर और 160Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह वैरिएंट 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ भी आता है