- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- When The Mute Deaf Twins Were Born, The Husband Beats The Wife With Alcohol, Saying Now They Will Have To Bring 5 Lakhs In Dowry To Raise Them.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
शादी के बाद जब महिला ने मूक बधिर बच्चियों को जन्म दिया तो पति उसे प्रताड़ित करने लगा। बच्चियों को ताना मारता और कहता कि इन्हें पालने के लिए अब दहेज में 5 लाख लाना होंगे। महिला ने अपने ससुराल के पास स्थित दिल्ली में खजूरी थाने में गुहार लगाई तो पति आया और गिड़गिड़ाकर थाने से ले गया। बाद में फिर धमकाने लगा। आखिर में महिला ने इंदौर पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है।
महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के अनुसार मानवता नगर में रहने वाली 32 वर्षीय महिला ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने दिल्ली में रहने वाले उसके पति जितेंद्र के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी मई 2011 में जितेंद्र से शादी हुई थी। नवंबर 2012 में उसने जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया। दुर्भाग्य से वे दोनों बोल व सुन नहीं सकतीं। इस पर पति उन्हें अपाहिज कहकर ताना मारता था।
कहता था कि अब तेरे मायके से इन्हें पालने के लिए दहेज में 5 लाख लाना। बाद में महिला ने बेटे को जन्म दिया, लेकिन पति उसे फिर भी धमकाता था। एक बार महिला ने दिल्ली थाने में शिकायत की, लेकिन पति ने वहां माफी मांगी और घर ले आया था। बाद में फिर प्रताड़ित करने लगा था। महिला का आऱोप है कि उसका पति शराबी है औऱ सट्टा भी लगाता है। कई बार कर्जा होने पर पैसों की मांग करता है।