खरगोन के ऊन स्थित महालक्ष्मी मंदिर में इस वर्ष गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर तीन दिवसीय अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।एक लाख से अधिक श्रद्धालु माता महालक्ष्मी के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। मंदिर के पुजारी नरेंद्र पंडित ने बताया कि गोपाष्टमी, 29 अक्टूब
.
इस दिन माताजी का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा और भक्तों द्वारा भोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद 21 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें यजमान आहुतियां देंगे। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन रहेगा। यह भंडारा मंदिर की परंपरा के अनुसार हर वर्ष आयोजित किया जाता है और इस बार इसका 12वां वर्ष है।
महोत्सव के दौरान क्षेत्र के लगभग 25 गांवों से करीब 1000 सेवादार अपनी सेवाएं देंगे। आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सजावट, प्रकाश व्यवस्था और भक्तों की सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।