राह का रोड़ा हटा: तुलसी नगर में निगम गैंग ने अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर, लोगों ने खाली प्लाट और आम रास्ते पर खड़ी कर ली थी दुकानें

राह का रोड़ा हटा: तुलसी नगर में निगम गैंग ने अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर, लोगों ने खाली प्लाट और आम रास्ते पर खड़ी कर ली थी दुकानें


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आरआर एवेन्यू के पास खाली पड़े प्लॉट और सड़क किनारे हो रहे अवैध निर्माण पर टीम ने बुलडोजर चला दिया।

तुलसी नगर में गुरुवार को नगर निगम ने कॉलोनी की एक सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर दिया। आरआर एवेन्यू के पास खाली पड़े प्लॉट और सड़क किनारे हो रहे अवैध निर्माण पर टीम ने बुलडोजर चला दिया। यहां पर बड़ी मात्रा में लोगों ने अवैध रूप से ईंट और टीन की मदद से निर्माण कर लिया था। ये अवैध निर्माण में दुकान भी संचालित कर रहे थे। अवैध निर्माण के कारण कॉलोनी का आम रास्ता बंद हो गया था। जिसे जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त किया गया।

लोगों ने सड़क पर ही पूरी गृहस्थी खड़ी कर ली थी।

लोगों ने सड़क पर ही पूरी गृहस्थी खड़ी कर ली थी।

मिली जानकारी अनुसार तुलसी नगर के रहवासी लंबे समय से कलेक्टर से मिलकर कॉलोनी की सड़क को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर तुलसी नगर रहवासी संघ का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को विधायक महेंद्र हार्डिया के साथ फिर से कलेक्टर से मिला था। उन्होंने बताया था कि अतिक्रमण के कारण रास्ता बंद होने से कॉलोनीवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इन्हें मुख्य मार्ग पर जाने के लिए काफी घूम कर जाना होता था। निगम अधिकारी खरे ने कहा कि कॉलोनी के सोसाइटी के पदाधिकारियों ने इसकी शिकायत की थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए नगर निगम और जिला प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के दिशा निर्देश पर यह कारवाई की गई है। सुबह- सुबह नगर निगम के अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह के कुछ अधिकारी मौका मुआयना करने पहुंचे थे, इसके बाद अतिक्रमण तोड़ने के लिए रिमूवल गैंग को आदेश दे दिए गए।

बाउंड्रीवॉल के सहारे से खड़ी कर ली थी दुकान।

बाउंड्रीवॉल के सहारे से खड़ी कर ली थी दुकान।

खबरें और भी हैं…



Source link