रोड पर मवेशी: नपा करेगी पशु मालिकों की पहचान; आवारा पशुओं से यातायात व्यवस्था हाे रही प्रभावित

रोड पर मवेशी: नपा करेगी पशु मालिकों की पहचान; आवारा पशुओं से यातायात व्यवस्था हाे रही प्रभावित


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबादएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

होशंगाबाद। सदर बाजार में बीच सड़क पर बैठे मवेशी।

होशंगाबाद। शहर में इन दिनों बड़ी संख्या में आवारा पशुओं को सड़कों पर देखा जा रहा है। एक ओर आवारा पशुओं के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं बड़ी संख्या में मवेशी भी वाहनों से दुर्घटना के शिकार होकर घायल हो रहे हैं।

आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। नगरपालिका भी अब ऐसे मालिकाें की पहचान करने की तैयारी कर रही है जाे पशुओं काे छाेड़ देते हैं। मुख्यालय के बस स्टैंड, एसपी कार्यालय, कलेक्ट्रेक्ट, मीनाक्षी चौक, सदर बाजार, मेन मार्केट में किसी भी समय में बड़ी संख्या में आवारा पशुओं को देखा जा सकता है। एक ओर जहां जिला मुख्यालय की यह स्थिति हैं। लेकिन नगरीय प्रशासन मवेशी पकड़ने की ट्राॅली का उपयोग नहीं हो रहा है।

20 से अधिक गोशाला: जिले में 20 से अधिक गाेशाला है। प्रशासन को चाहिए कि इन्हीं गौ शाला में आवारा मवेशी को पकड़कर रखा जाए। इससे आवारा मवेशी की संख्या में कमी आएगी।

ये हैं इनके जिम्मेदार- नगरपालिका और पशु पालक
शहर में आवारा मवेशियाें का डेरा लगा रहता है। सड़काें पर लड़तेे गाेवंश के कारण लाेग घायल हाेते हैं। पशु मालिक मवेशियाें काे खुला छाेड़ देते हैं। नपा भी इन पर कार्रवाई नहीं करती।

मवेशी छोड़ने वाले मालिकों काे नोटिस दिए जाएंगे
शहर में मवेशी छोड़ने वाले पशु मालिकों की पहचान होगी इसके बाद उनको नोटिस दिया जाएगा कि वह अपने पशुओं को बांधकर रखें और बिना मालिक के पशुओं को पकड़ कर गौशाला में छोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
माधुरी शर्मा, सीएमओ

खबरें और भी हैं…



Source link