PSL 2021: इंग्लैंड के टॉम बैंटन सहित दो विदेशी खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव

PSL 2021: इंग्लैंड के टॉम बैंटन सहित दो विदेशी खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव


PSL में खेल रहे टॉम बैंटन कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं (Tom Banton/Instagram)

PSL 2021: इंग्लैंड के टॉम बैंटन (Tom Banton) उन दो विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें मौजूदा पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2021) में कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया है.

कराची. इंग्लैंड के टॉम बैंटन (Tom Banton) उन दो विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें मौजूदा पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2021) में कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया है. इस क्रिकेटर ने खुद अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये पुष्टि की है कि उन्हें पृथकवास में रखा गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मीडिया निदेशक समी बर्ने ने मंगलवार को घोषणा की थी कि दो विदेशी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टॉफ के एक सदस्य को कोविड वायरस पॉजिटिव पाया गया था.

इससे पहले सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर फवद अहमद भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. बर्ने ने दोनों खिलाड़ियों और सहयोगी स्टॉफ के सदस्य के नाम का खुलासा नहीं किया था, लेकिन टॉम बैंटन ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि कर दी. बैंटन ने ट्वीट किया, ”दुर्भाग्य से मैं कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आया और अब मैं पृथकवास में हूं और पीएसएल प्रोटोकॉल का पालन कर रहा हूं. अच्छी बात है कि अभी तक मुझे कोई लक्षण नहीं हैं, मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं.”

Sri Lanka vs बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान बायो-बबल (जैव-सुरक्षित) प्रोटोकॉल को ठीक से बनाए रखने में नाकाम रहने के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में इसके लिए पीसीबी को जिम्मेदार ठहराया गया है. बोर्ड ने हालांकि साफ किया कि टूर्नामेंट को कार्यक्रम के मुताबिक 22 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा. मीडिया ने टूर्नामेंट में टीम के खिलाड़ियों, अधिकारियों, उनके परिवारों और अन्य हितधारकों के लिए सख्त जैव-सुरक्षित महौल बनाने के पीसीबी के दावे पर सवाल उठाया.

West Indies: अकीला धनंजय ने ली पहले हैट्रिक, फिर पोलार्ड से खाए एक ओवर में छह छक्केएक रिपोर्ट में दावा किया गया, ”पृथकवास अवधि को पूरा किये बिना कुछ खिलाड़ियों के परिवारों को जैव सुरक्षित माहौल में जाने दिया गया.” एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया, ”टूर्नामेंट के इतर कई कार्यक्रम हो रहे है. कई खिलाड़ी बाहर से खाना मंगवा रहे है.” ‘एक्सप्रेस’ अखबार के मुताबिक खिलाड़ी टीम के साथ बायो बबल में है, लेकिन जब वे मैदान पर आते है तो वहां मैदानकर्मी बायो-बबल का हिस्सा नहीं है.

WIvsSL: कायरन पोलार्ड ने 6 गेंदों में जड़े 6 छक्के, युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी की

कोविड-19 प्रोटोकॉल तोड़ने के बाद भी तेज गेंदबाज वहाब रियाज और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी को मैच खेलने देने के कारण भी पीसीबी को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. इस मामले से जुड़े पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि बोर्ड अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ कर रहा है. उन्होंने कहा, ”हमने सभी टीमों के लिए कड़ा बायो-बबल तैयार किया है और खिलाड़ियों की नियमित तौर पर पीसीआर जांच हो रही है. फवाद जांच में पॉजिटिव आए हैं, लेकिन वह इसके चपेट में कैसे आए इसका हमें पता नहीं.”








Source link