टाटा, महिंद्रा और फॉक्सवैगन की सबसे सेफ कार, जानें कीमत और सेफ्टी रेटिंग

टाटा, महिंद्रा और फॉक्सवैगन की सबसे सेफ कार, जानें कीमत और सेफ्टी रेटिंग


10 लाख रुपये के बजट में मिलने वाली सबसे सेफ कार.

Safe Cars : महिंद्रा की XUV300 कॉम्पैक्ट एसयूवी की गिनती भारत की सबसे सेफ कारों में होती है. इस कार को ग्लोबल NCAP कार क्रैश रेटिंग में 5 स्टार मिले है. वहीं XUV 300 कॉम्पैक्ट एसयूवी ने चाइल्ड सेफ्टी में भी 4 स्टार हासिल किए है.

नई दिल्ली. सड़क सुरक्षा के मामले में भारत की स्थिति बेहद चिंता जनक बनी हुई है. हर साल देश में सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है. जिसमें लोगों को यातायात के नियम, सड़क सुरक्षा और सेफ्टी फीचर्स वाले वाहनों के बारे में जानकरी दी जाती है. ऐसे में हम आपको टाटा, महिंद्रा और फॉक्सवैगन की कुछ कारों की जानकारी दे रहे है. जो ग्लोबल NCAP कार क्रैश रेटिंग में अव्वल रही है. आइए जानते है इनके बारे में…

 Mahindra XUV300 – महिंद्रा की XUV300 कॉम्पैक्ट एसयूवी की गिनती भारत की सबसे सेफ कारों में होती है. इस कार को ग्लोबल NCAP कार क्रैश रेटिंग में 5 स्टार मिले है. वहीं XUV 300 कॉम्पैक्ट एसयूवी ने चाइल्ड सेफ्टी में भी 4 स्टार हासिल किए है. जो इस कार को सबसे सेफ कार बनाती है. अगर इसकी कीमत की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट की कीमत 7 लाख 75 हजार रुपये है.

यह भी पढ़ें: काम की खबर: Aadhaar वेरिफिकेशन के जरिए घर बैठे कर सकते हैं DL रिन्यू, नोटिफिकेशन जारी

  Tata Altroz – टाटा अल्ट्रोज हैचबैक सेगमेंट की कार है. इस कार को एडल्ट ग्लोबल NCAP कार क्रैश रेटिंग में 5 स्टार और चाइल्ड सेफ्टी में 3 स्टार मिले है. वहीं टाटा मोटर्स ने अल्ट्रोज में फ्रंट सीट के लिए दो एयर बैग दिए है. ऐसे में ये कार सेफ्टी फीचर्स और NCAP रेटिंग में दूसरे नंबर पर आती है. वहीं इसकी कीमत की बात करें तो अल्ट्रोज के बेस वेरिएंट की कीमत 5 लाख 69 हजार रुपये है.Tata Nexon – टाटा नेक्सॉन पहली ऐसी कार है जिसे ग्लोबल NCAP कार क्रैश रेटिंग में 5 स्टार मिले थे. इस कार में एडल्ट के सिर और नेक की सुरक्षा के लिए बेहतर ऑप्शन दिए है. वहीं नेक्सॉन चाइल्ड सेफ्टी में भी बेहतरीन कार है.  अगर इसकी कीमत की बात करें तो नेक्सॉन के बेस वेरिएंट की कीमत 7 लाख 9 हजार रुपये है.

यह भी पढ़ें: कार चालक हो जाएं सावधान! 1 अप्रैल से आपके कार में नहीं मिला ये फीचर तो पड़ सकते हैं मुसीबत में, जानें क्या है सरकार का नया नियम

 Tata Tiago/Tigor – 10 लाख रुपये तक के बजट में मिलने वाली सबसे सेफ कारों में 4 कार टाटा की है. जिसमें नेक्सॉन और अल्ट्रोज को ग्लोबल NCAP कार क्रैश रेटिंग में 5 स्टार मिले है. वहीं टाटा टियागो और टिगोर कार को ग्लोबल NCAP कार क्रैश रेटिंग में 4 स्टार मिले है. इसके साथ ही चाइल्ड सेफ्टी में इन दोनों ही कारों को 3 स्टार मिले है. अगर इनके बेस वेरिएंट की कीमत की बात करें तो टाटा टियागो की शुरुआती कीमत 4 लाख 45 हजार रुपये है और टिगोर की शुरुआती कीमत 5 लाख 59 हजार रुपये है.

 Volkswagen Polo – फॉक्सवैगल पोलो हैचबैक कार को भारत के साथ यूरोप में भी बेचती है. इस कार को ग्लोबल NCAP कार क्रैश रेटिंग में 4 स्टार मिले है. वहीं फॉक्सवैगन पोलो में आपको फ्रंट सीट के लिए दो एयर बैग मिलेंगे.  अगर इसकी कीमत की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट की कीमत  6 लाख 6 हजार रुपये है.








Source link