किसान महापंचायत में कांग्रेस नेता अरुण यादव भी मौजूद थे.
दिग्विजय सिंह ने कहा-हम राष्ट्रीय किसान एकता मंच का समर्थन करते हैं. हमने किसानों के समर्थन में संसद से लेकर सड़क तक आवाज उठाई.
कांग्रेस से राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बड़नगर में किसान महापंचायत में शामिल हुए.उन्होंने यहां किसानों को कृषि कानून से होने वाले नुकसान बताए.दिग्विजय के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, पंजाब से आये किसान लीडर, क्षेत्रीय कार्यकर्ता और विद्यायकों भी मौजूद थे.ये नेता ट्रैक्टर पर सवार होकर निकले और करीब दो किमी तक रैली निकाली. रैली गौतमपुरा रोड स्त्तिथ बस स्टैंड पर कार्यक्रम स्थल पहुंची.यहां दिग्विजय किसानों के बीच बैठे और उनके नेताओं की बात सुनी.
किसानों की बात सुनीदिग्विजय सिंह ने किसानों को संबोधित नहीं किया लेकिन मीडिया से चर्चा कर उन्होंने इतना जरूर कहा कि यह पूरा गैर राजनीतिक कार्यक्रम है.हम राष्ट्रीय किसान एकता मंच का समर्थन करते हैं. हमने शुरुआत संसद से लेकर सड़क तक आवाज उठाई. आगे भी उठाएंगे.दिग्विजय सिंह कार्यक्रम के बाद घटिया तहसील के लिए रवाना हो गए.वो शाजापुर में किसानों के बीच पहुंचे.