सबसे ज्यादा बूट स्पेस वाली कार.
Honda Jazz में सबसे ज्यादा 354 लीटर की क्षमता का बूट स्पेस दिया है. ये कार कुल तीन वेरिएंट में आती है, इसमें 1.2 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन प्रयोग किया गया है. जो कि 5 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड CVT गियरबॉक्स के साथ आता है.
Renault Kwid – फ्रांस की जानीमानी ऑटोमेकर कंपनी रेनॉ की सबसे सस्ती हैचबैक कार Kwid भले ही साइज में छोटी हो. लेकिन इसमें आपको 300 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है. बाजार में ये कार दो पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है, जिसमें 800cc और 1.0 लीटर का इंजन शामिल है. Kwid के बेस वेरिएंट की कीमत 3 लाख 12 हजार रुपये और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 5 लाख 31 हजार रुपये है.
यह भी पढ़ें: हुंडई की अफोर्डेबल Bayon SUV का इंटीरियर और एक्सटीरियर, यहां देखें सबकुछ
Hyundai i20 – हुंडई की i20 देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल है. इस कार में आपको 311 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा. वहीं हुंडई ने इस कार को तीन इंजन के विकल्प में लॉन्च किया है. जिसमें आपको पेट्रोल और डीजल के वेरिएंट मिलेंगे. अगर i20 की कीमत की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट की कीमत 6 लाख 79 हजार रुपये है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 11 लाख 32 हजार रुपये है.Maruti Suzuki Baleno – मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो भी आपको बेहतर बूट स्पेस देता है. इस कार में कंपनी ने 339 लीटर की क्षमता का बूट स्पेस दिया है. बाजार में ये कार कुल चार वेरिएंट में उपलब्ध है. ये कार 1.2 लीटर की क्षमता के नेचुरल एस्पायर्ड और मल्टी जेट इंजन के साथ आती है. इसमें माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम का भी प्रयोग किया गया है जो कि इसके माइलेज को बेहतर बनाता है. अगर इसकी कीमत की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट की कीमत 5 लाख 90 हजार रुपये है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 9 लाख 10 हजार रुपये है.
Honda Jazz – जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा की प्रीमियम हैचबैक कार जैज अपने सेग्मेंट में बेहतरीन लुक और फीचर्स के लिए जानी जाती है. इस कार में कंपनी ने सबसे ज्यादा 354 लीटर की क्षमता का बूट स्पेस दिया है. ये कार कुल तीन वेरिएंट में आती है, इसमें 1.2 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन प्रयोग किया गया है. जो कि 5 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड CVT गियरबॉक्स के साथ आता है. अगर इसकी कीमत की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट की कीमत 7 लाख 55 हजार रुपये है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 9 लाख 79 हजार रुपये है.