Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलामकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
आईटीआई क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को दो मैच हुए। पहला मैच एमपी पुलिस व एमपी फोर्स के बीच हुआ। इसमें एमपी फोर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 129 रन बनाए इसके जवाब में एमपी पुलिस 100 रन ही बना सकी। वहीं दूसरा मैच सेमीफाइनल रतलाम इंडियन और करणी सेना बांसवाड़ा के बीच हुआ। इसमें रतलाम इंडियन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रन बनाए। जवाब में बांसवाड़ा टीम 120 रन ही बना सकी। विजेता हुई रतलाम इंडियन टीम ने फाइनल में जगह बनाई। पहले मैच में मुख्य अतिथि कांग्रेस शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट रहे। दूसरे मैच में डॉ. राकेश माथुर व स्पोर्ट्स ऑफिसर आईटीआई अरुण वर्मा थे।