- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- The Driver, Who Fell From The Truck When He Was Electrocuted, Was Brought To The District Hospital By An Injured Helper And Admitted.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
ग्राम सरवनी में करंट लगने से ट्रक से गिरने पर ड्राइवर घायल हो गया। हेल्पर ने जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार घटना में 24 वर्षीय मूंदड़ी निवासी श्रवण पिता कालूराम डामर को सिर और दाहिने पैर पर चोट लगी है। श्रवण ने बताया रतलाम से वह ट्रक चलाता है और यह काम वह करता आया है। रतलाम से रेती लाकर सरवनी में ट्रक खाली किया। ट्रक पर चढ़कर तिरपाल घड़ी कर रहा था। इसी दौरान गले के पीछे सर्विस लाइन का तार टकराने पर उसे करंट लगा और नीचे रेत पर गिर गया। इससे उसे चोट आई। सहयोगी मनीष गरवाल ने अस्पताल लाकर भर्ती करवाया। फिलहाल श्रवण की हालत स्थिर है और जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।