गैंगस्टर विकास दुबे की रायफल भिंड में मिलीं: बिकरु कांड में पुलिस पर दहशत बरसाने वाली सेमी ऑटोमेटिक रायफल, 12 बोर डबल बैरल बंदूक भिंड में मिलीं, दो गिरफ्तार

गैंगस्टर विकास दुबे की रायफल भिंड में मिलीं: बिकरु कांड में पुलिस पर दहशत बरसाने वाली सेमी ऑटोमेटिक रायफल, 12 बोर डबल बैरल बंदूक भिंड में मिलीं, दो गिरफ्तार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Semi automatic Rifle, A 12 bore Double barreled Gun, Was Found In Bhind, In The Bikeru Scandal, Two Arrested

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गैंगस्टर विकास दुबे के भाई दीपक दुबे द्वारा बेची गई दो गन भिंड पुलिस ने शनिवार को दो बदमाशों से बरामद की हैं

  • UP STF कई बार गुपचुप ढंग से ग्वालियर, भिंड में दे चुकी है दबिश
  • शनिवार को भिंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता

UP का गैंगस्टर विकास दुबे ने कानपुर के बिकरू कांड में जिस सेमी ऑटोमेटिक रायफल से पुलिस अफसरों और जवानों पर दहशत फैलाकर उनकी हत्या की थी वह भिंड में शनिवार को बरामद हो गई हैं। भिंड पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर विकास दुबे के भाई दीपक दुबे द्वारा बेची गई 1 चेस्टर अमेरिकन गन, 12 बोर डबल बैरल बंदूक बरामद की है।

इन हथियारों के साथ दो बदमाश भी पकड़े गए हैं। शनिवार को यह कार्रवाई भिंड एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में मेहगांव व भिंड शहर पुलिस ने की है। एक सप्ताह पहले UP STF की टीम एक मनीष नाम के बदमाश को यहां से उठाकर ले गई थी। तभी इन हथियारों के भिंड में होने का पता लगा था। फिलहाल पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।

इस सेमी ऑटोमेटिक गन का उपयोग गैंगस्टर विकास दुबे ने कानपुर के बिकरू कांड में पुलिस जवानों की जान लेने में किया था

इस सेमी ऑटोमेटिक गन का उपयोग गैंगस्टर विकास दुबे ने कानपुर के बिकरू कांड में पुलिस जवानों की जान लेने में किया था

कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे द्वारा कानपुर के बिकरू में UP पुलिस के अफसरों और जवानों की हत्या में प्रयोग किए गए हथियारों की कानपुर STF तेजी से तलाश कर रही थी। STF की टीम कई बार ग्वालियर और भिंड में गोपनीय ढंग से दबिश दे चुकी थी, लेकिन STF के हाथ कुछ आ नहीं रहा था। एक सप्ताह पहले कानपुर STF ने इस मामले में भिंड के डिडी नगर निवासी मनीष यादव नाम के बदमाश को पकड़ा था। STF उसे उठाकर तो भिंड से ले गई थी, लेकिन पकड़ना कानपुर से बताया था। मनीष को विकास दुबे के हथियार खरीदने और बेचने के संदेह में उठाया गया था। कानपुर STF अभी वापस भिंड में दबिश देने लौटती उससे पहले ही भिंड पुलिस ने होमवर्क कर लिया। भिंड पुलिस ने स्थानीय स्तर पर इसकी पड़ताल तेज की। भिंड कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जग्गू उर्फ आकाश कुशवाह निवासी शास्त्री नगर को गिरफ्तार कर उसके पास से गैंगस्टर विकास दुबे के भाई दीपक दुबे के द्वारा बेचे गए हथियार में से 12 बोर की डबल बैरल बंदूक बरामद हुई है। जब उससे सेमी ऑटोमेटिक रायफल के संबंध में पूछताछ की गई तो पता लगा कि वह गन अभिषेक पुत्र राजेंद्र शर्मा निवासी देवरी मेहगांव के यहां है। इस पर मेहगांव पुलिस ने दबिश देकर अभिषेक का गिरफ्तार कर सेमी ऑटोमेटिक गन बरामद कर ली।

15 से 20 दिन पहले खरीदे थे

इन हथियारों के संबंध में जब आकाश और अभिषेक से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि यह हथियार उन्होंने करीब 15 से 20 दिन पहले ही खरीदे हैं। 12 बोर बंदूक 30 हजार रुपए और सेमी ऑटोमेटिक रायफल करीब 3 लाख रुपए में खरीदना बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों को यह हथियार डिडी नगर निवासी मनीष यादव ने बेचे थे। जिसे कानपुर STF पहले ही अपने कब्जे में ले चुकी है। मनीष को यह हथियार विकास गैंग ने दिए थे।

कोर्ट से 14 बंदूक चोरी में आरोपी है अभिषेक

बिकरु कांड के हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी अभिषेक शर्मा करीब डेढ़ साल पहले न्यायालय के मालखाना में हुई 14 बंदूक चोरी के मामले में भी आरोपी हैं। उस मामले में वह पकड़ा भी गया था। बाद में पैरोल पर बाहर था।

बिकरू कांड की गन मिली हैं

एक सेमी ऑटो रायफल व 12 बोर डबल बैरल बंदूक के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि यह रायफल बिकरु कांड में इस्तेमाल हो चुकी हैं।

मनोज कुमार सिंह, SP भिंड

खबरें और भी हैं…



Source link