भजनों की प्रस्तुतियां: फाग उत्सव में महिलाओं ने उड़ाए रंग-गुलाल

भजनों की प्रस्तुतियां: फाग उत्सव में महिलाओं ने उड़ाए रंग-गुलाल


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज बिरज में होली रे रसिया…होलीया में उड़े रे गुलाल म्हारो रंग केसरियो… सहित कई होली के भजनों पर भाव विभोर होकर महिलाएं झूम उठीं। मौका था सिविक सेंटर स्थित श्री काशीविश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर में सिखवाल ब्राह्मण समाज महिला बीसी ग्रुप द्वारा फाग उत्सव का।

भजन गायक लोकेश पुरोहित ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। महिलाओं ने एक दूसरे पर सूखे रंग-गुलाल उड़ाकर व फूलों से होली खेलकर उत्साह और उमंग के साथ फाग उत्सव मनाया। महाआरती के बाद प्रसादी बांटी गई। सुशीला देवी शर्मा, मधु शर्मा, किरण व्यास, लता व्यास, सरोज व्यास, मधु व्यास, रानी उपाध्याय, जान्हवी शर्मा, कांता पण्डया, संगीता तिवारी, ज्योति पण्डया, रेखा व्यास, हेमा व्यास, उषा व्यास, भूमिका व्यास, विष्णुकांता शर्मा, प्रियंका व्यास, श्यामा व्यास, बाला व्यास, मनोरमा व्यास सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

खबरें और भी हैं…



Source link