Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलामएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- चांदी के भाव भी 4 फीसदी गिरे, भाव 65900 रुपए प्रतिकिलो पहुंचा
एक तरफ जहां पेट्रोल-डीजल, खाने के तेल और अनाज लगातार महंगे हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सोने-चांदी की कीमतों में कमी आ रही है। शुक्रवार तक आठ दिन में जेवराती सोने (22 कैरेट) की कीमत 1,372 रुपए घटकर 42,548 रुपए रह गई। वहीं शुद्ध सोना (24 कैरेट) 1,550 रुपए कम हो कर इसके भाव 46,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। इस दौरान दोनों तरह के सोने के भाव में 3 फीसदी तक की गिरावट आई है। बीते आठ दिन में चांदी के भाव 2600 (4 फीसदी) रुपए प्रतिकिलो की गिरावट आई है। इससे चांदी के भाव घटकर 65,900 रुपए प्रतिकिलो रह गए हैं।
और गिर सकते हैं सोने के भाव
सराफा व्यापारी गोपाल सोनी ने बताया कि अमेरिका में बांड यील्ड और डॉलर लगातार मजबूत हो रहे हैं। इसका असर अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट पर हो रहा है। सोने ने 1700 डॉलर प्रति आउंस का अहम सपोर्ट लेवल तोड़ दिया है। इससे भारतीय सराफा बाजार प्रभावित हो रहा है। अगले एक डेढ़ माह में सोना 42 हजार रुपए पर आ सकता है।
आठ दिन में ऐसे घटी कीमतें
तारीख 24 कै. सोना 22 कै. सोना चांदी
26 फरवरी 48,000 43,920 68,500
1 मार्च 47,700 43,780 68,800
2 मार्च 47,250 43,280 67,200
3 मार्च 47,100 43,200 68,300
4 मार्च 46,850 42,925 67,300
5 मार्च 46,450 42,548 65,900
(सोने की कीमत प्रति दस ग्राम, चांदी का भाव किलो में है।)