वाहन चालक घायल: डिवाइडर के किनारे पड़ी रेत से 6 वाहन फिसले, चालक घायल

वाहन चालक घायल: डिवाइडर के किनारे पड़ी रेत से 6 वाहन फिसले, चालक घायल


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलामएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

सैलाना रोड स्थित साक्षी पेट्रोल पंप के पास डिवाइडर के पास पड़ी रेत से फिसलने पर शुक्रवार को कई वाहन चालक घायल हो गए। दरअसल डिवाइडर में गड्‌ढे करने के बाद इस रेत को सड़क पर ही छोड़ दिया गया था। शुक्रवार को दिनभर में पांच-छह दो पहिया वाहन फिसल गए। रहवासियों का गुस्सा तब बड़ा जब शाम को एक लोडिंग पलटने के कुछ ही देर बाद पास ही रहने वाले अग्रवाल दंपती का वाहन फिसल गया। इससे चेतन अग्रवाल और लता अग्रवाल घायल हो गए। उन्हें संभालने के बाद नाराज रहवासी सड़क पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर औद्योगिक पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने के साथ रेत हटवाई, तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। रोहित अग्रवाल ने इसकी औद्योगिक थाने में लिखित शिकायत भी की है।

खबरें और भी हैं…



Source link