IPL 2021 का आगाज 9 अप्रैल से होगा! (IPL/Twitter)
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) कब शुरू होगा, इस सवाल का जवाब अब मिलता दिख रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 9 अप्रैल से शुरू होगा और 30 मई को फाइनल खेला जाएगा.
गवर्निंग काउंसिल के सदस्य ने कहा, ‘हम गवर्निंग काउंसिल की बैठक तय नहीं करते हैं, वो ही आईपीएल के आयोजन स्थलों और तारीखों पर अंतिम फैसला लेगी. वैसे हमने 9 अप्रैल से टूर्नामेंट के आगाज का सुझाव दिया है और 30 मई को फाइनल कराए जाने की बात कही है, लेकिन अंतिम फैसला बैठक में ही होगा. अगले हफ्ते तक आईपीएल वेन्यू और शेड्यूल पर तस्वीर साफ हो सकती है.’
किन शहरों में होगा आईपीएल 2021?
पहले बात चल रही थी कि आईपीएल को मुंबई में ही आयोजित किया जाएगा लेकिन बाद में खबरें आई कि आईपीएल मुकाबले 6 शहरों में होंगे. अब सवाल ये है कि ये शहर कौन-कौन से होंगे? रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई 6 शहरों में ही आईपीएल आयोजित कराएगी. इनमें अहमदाबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई शामिल हैं. मुंबई में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन इसके बावजूद राज्य सरकार ने बीसीसीआई को पूरी सहायता देने की बात कही है.अश्विन ने झटके लगातार दो गेंदों पर 2 विकेट, वेस्टइंडीज के महान गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस को छोड़ा पीछे
Ind vs Eng: गुंडप्पा विश्वनाथ, वेंगसरकर के अनलकी क्लब में शामिल हुए वॉशिंगटन सुंदर
रिपोर्ट के मुताबिक भारत और इंग्लैंड सीरीज की तरह आईपीएल में भी मैदान पर 50 फीसदी दर्शकों की अनुमति होगी. हाल ही में चेन्नई और अहमदाबाद में 50 फीसदी दर्शकों के साथ मैच आयोजित किये गए हैं. मुंबई में मैच खाली स्टेडियम में होंगे या 50 फीसदी दर्शकों के साथ ? इसकी पुष्टि अबतक नहीं हुई है.