महिंद्रा की कारों पर मिल रही है 3 लाख रुपये तक की छूट.
Mahindra मार्च के महीने में अपनी कारों पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है. इस ऑफर में Mahindra XUV300, Bolero, Marazzo, Scorpio, Alturas G4 जैसी कारों पर 3 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है.
Mahindra Scorpio – महिंद्रा की स्कॉर्पियो सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार है. स्कॉर्पियो खरीदने पर आपको 7,042 रुपये का डिस्काउंट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल सकता है. इसके साथ ही इस एसयूवी पर आपको 10 हजार रुपये की एक्सेसरीज भी मिलेगी. ऐसे में स्कॉर्पियों खरीदने पर आपको 36,042 रुपये की कुल बचत होगी. वहीं महिंद्रा स्कॉर्पियो की कीमत की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट की कीमत 11 लाख 99 हजार रुपये है और टॉप वेरिएंट की कीमत 16 लाख 52 हजार रुपये है.
यह भी पढ़ें: 6 दोस्तों ने एक साथ खरीदी Mahindra XUV 300, इस पर आनंद महिंद्रा ने कही ये बात
Mahindra XUV300 – महिंद्रा XUV300 की गिनती सबसे सेफ एसयूवी में की जाती है. XUV300 को ग्लोबल NCAP कार क्रैश रेटिंग में 5 स्टार मिले है. जिसके बाद इस कार पर लोगों का भरोसा पहले के मुकाबले और बढ़ा है. महिंद्रा XUV300 के पेट्रोल वेरिएंट पर 5 हजार रुपये कैशबैक और डीजल वेरिएंट पर 10 हजार रुपये कैश डिस्काउंट दे रही है. इसके अलावा इस एसयूवी पर 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ 5 हजार रुपये की एक्सेसरीज भी मिलेगी. वहीं इसकी कीमत की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट की कीमत 7 लाख 95 हजार रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 12 लाख 55 हजार रुपये है.Mahindra Bolero – भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में इस कार को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. इस कार पर आपको 3,500 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है. वहीं इसकी कीमत की बात करें तो बेस वेरिएंट की कीमत 8 लाख 17 हजार रुपये है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 9 लाख 14 हजार रुपये है.
यह भी पढ़ें: हुंडई की हैचबैक, सेंडान और SUV कारों पर मिल रही है 1.5 लाख रुपये की छूट, जानिए पूरा ऑफर
Mahindra Marazzo – महिंद्रा की मशहूर एमपीवी मराजो की खरीद पर भी आप भारी बचत कर सकते हैं. इस एमपीवी के M2 वेरिएंट पर मार्च महीने में 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है. वहीं इसके M4 और M6 वेरिएंट पर 15,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. इसके साथ 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 6,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है. वहीं इसके बेस वेरिएंट की कीमत 11 लाख 64 हजार रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 13 लाख 79 हजार रुपये है.
Mahindra Alturas G4 – कंपनी की लग्जरी एसयूवी Alturas G4 पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. इस एयसूवी की खरीद पर आप 3 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं. हालांकि अब कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया है और ये ऑफर स्टॉक रहने तक ही उपलब्ध है. इसके लिए आपको अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करना होगा कि वहां पर स्टॉक है या नहीं. इसके बेस वेरिएंट की कीमत 28 लाख 73 हजार रुपये और 31 लाख 73 हजार रुपये है.