Last Updated:
मुंबई में “सुरक्षा रीलोडेड” कंसर्ट आयोजित हुआ, जिसमें शंकर महादेवन और शिलांग चोईर ने प्रदर्शन किया. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाग लिया. सड़क सुरक्षा अभियान 2025 का उद्देश्य युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति …और पढ़ें
सड़क सुरक्षा अभियान (एसएसए) सड़क सुरक्षा पर एक राष्ट्रीय टेलीविज़न अभियान जिसकी थीम है “परवाह करेंगे, सुरक्षित रहेंगे” यह अभियान 2025 में अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुका है. इस वर्ष इस अभियान के समर्थन में बच्चों और युवाओं की भूमिका पर प्रमुख रूप से ध्यान केंद्रित किया गया जिससे उन्हें सड़क सुरक्षा के लाभों के बारे में जागरूक किया जा सके. शंकर महादेवन और शिलांग चोईर का मुंबई में सुरक्षा रीलोडेड के नाम से एक विशेष कंसर्ट रखा गया. सड़क सुरक्षा अभियान 2025 का उद्देश्य इस संगीत और कला के आयोजन के माध्यम से युवाओं को एक ऐसे मंच पर लाना था, जहां सुरक्षित सड़कों के महत्व को समझते हुए वह इस अभियान से जुड़े.
पिछले वर्षों की सफलता से प्रेरित होकर सड़क सुरक्षा अभियान अपने चारों स्तंभों के द्वारा एक पहल के रूप में प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन को सुरक्षित करने के लिए सशक्त बनाता है. यह स्तंभ हैं परवाह, पहल, प्रयास और परिवर्तन.
इस कंसर्ट ने कॉल टू एक्शन का एक संदेश दिया कि सुरक्षित सड़कों प्रत्येक भारतीय का अधिकार है और इन्हें सुरक्षित बनाने के लिए हम सभी को योगदान करना चाहिए. वैश्विक सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों का लगभग 11% भारत में होता है और सड़क सुरक्षा अभियान की पहल का लक्ष्य इस दुर्भाग्यपूर्ण आंकड़े को बदलना है.
यह आंदोलन इस विचार पर आधारित है कि सड़कों पर चलने वाले प्रत्येक भारतीय का जीवन अमूल्य है. एक प्रेरक और प्रभावशाली अनुभव के लिए जुड़े रहिए इस अभियान के साथ.