Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो
- जालसाज ने सवा लाख की खरीदी कर ली
अधारताल थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड का फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर खाताधारक के खाते से किसी जालसाज ने जालसाजी करते हुए सवा लाख की खरीदी कर ली। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किए जाने की खबर खाताधारक को मोबाइल पर आए मैसेज से लगी।
जिसके बाद उसने बैंक में संपर्क किया और फिर उसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई जिस पर मामला दर्ज कर पुलिस अज्ञात जालसाज की तलाश में जुटी है। सूत्रों के अनुसार अधारताल थाने में पुष्पक नगर निवासी उत्कर्ष रावत ने शिकायत देकर बताया कि विगत 10 फरवरी को उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया जिससे पता चला कि उसके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके खरीददारी की गयी है।
खाताधारक द्वारा बैंक से संपर्क कर जाँच की गयी तो पता चला कि किसी जालसाज ने उसके क्रेडिक कार्ड का उपयोग कर न्यू फोर एरिया क्लाथ स्टोर्स से 1 लाख 24 हजार व दूसरी बार की गयी खरीदी का ढाई हजार खाते से निकाले जाने की जानकारी लगी। जिसके बाद खाताधारक ने कस्टमर केयर में शिकायत की थी।