राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दमोह जिले में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. (File)
देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविद आज मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रहेंगे. वे यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे. इस मौके पर उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम शिवराज सिंह चौहान भी होंगे.
इसके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पुरातत्व धरोहरों के संरक्षण की दृष्टि से जबलपुर में बने भारतीय पुरातत्व विभाग के नए सर्किल ऑफिस का भी उद्घाटन करेंगे. साथ ही राष्ट्रपति यहां पर एक जनजातीय सम्मेलन में भी शामिल होंगे और आसपास के इलाकों के विकास के लिए 26 करोड़ रुपए की राशि से विकास कार्यों की नींव रखेंगे.
दोपहर में दिल्ली प्रस्थान करेंगी राष्ट्रपति
जानकारी के मुताबिक, विकास कार्यों का शिलान्यास करने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दोपहर 3.30 बजे दिल्ली प्रस्थान करेंगे. जबकि सीएम शिवराज सिंगौरगढ़ से भोपाल लौट आएंगे. वहीं, राज्यपाल राष्ट्रपति को विदा करने के बाद दोपहर 3.45 उत्तरप्रदेश के राजकीय विमान द्वारा लखनऊ प्रस्थान करेंगी.कल नर्मदा की महाआरती में शामिल हुए थे राष्ट्रपति
गौरतलब है कि राष्ट्रपति शनिवार को मां नर्मदा की महाआरती में शामिल हुए थे. धर्म और आध्यात्मिकता से सराबोर राष्ट्रपति श्री कोविंद नर्मदा की महात्म्यता से अभिभूत हो गये. उन्होंने उमाघाट-ग्वारीघाट में नर्मदा के अलौकिक सौंदर्य को निहारा. इसके बाद देव दीपावली से नजारे के बीच अद्र्ध चंद्राकार शक्ल में बने मंच से नर्मदा आरती का दर्शन किया था. प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोवड़े और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी नर्मदा आरती में शामिल हुए थे.