पांच साल बाद धाेखाधड़ी की FIR: 2016 में डाकघर के कर्मचारियों ने रिटायर्ड कर्मचारी के आईडी और पासवर्ड से निकाले रुपए; अब हुआ केस दर्ज

पांच साल बाद धाेखाधड़ी की FIR: 2016 में डाकघर के कर्मचारियों ने रिटायर्ड कर्मचारी के आईडी और पासवर्ड से निकाले रुपए; अब हुआ केस दर्ज


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Fraud In Bhopal Post Office; 4 Employees Use IDs And Passwords Of Retired Post Office Workers Withdraw Government Money

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आरोपी कर्मचारियों ने रिटायर्ड कर्मचारी के आईडी और पासवर्ड की मदद से वारदात को अंजाम दिया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

  • चार कर्मचारी समेत अन्य आरोपी बनाए, बिना लेखा-जोखा के निकाले गए थे रुपए

भोपाल के पोस्ट ऑफिस में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। चार से ज्यादा कर्मचारियों ने एक रिटायर्ड कर्मचारी के आईडी और पासवर्ड की मदद से सरकारी खजाने में सेंधमारी कर दूसरों के खातों में रुपए जमा करा दिए। मामला 2016 का बताया जाता है।

खुलासा होने के बाद शनिवार देर रात बजरिया पुलिस ने चार नामजद कर्मचारियों समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में आरोपी बनाया है। अभी तक बिना लिखा-पढ़ी के 60 हजार रुपए निकाले जाने का पता चला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बजरिया पुलिस के अनुसार आरसी जैन उप डाकघर चांदबड़ के पूर्व कर्मचारी हैं। उनके पासवर्ड और आईडी की मदद से कर्मचारी रामनाथ चर्मकार और महेश गुप्ता ने बिना लिखा-पढ़ी के ही सरकारी पैसा निकाल लिया। उन्होंने यह रुपए अश्विनी दांगी और रामनारायण दांगी के खातों में ट्रांसफर कर दिए। यह रकम 18 अगस्त से 23 अगस्त 2016 में खातों में डाली गई।

विभाग द्वारा मामले की जांच की, तो सामने आया कि इस रकम का कोई लेखा-जोखा ही नहीं है। इसके बाद पुलिस ने अधीक्षक डाकघर भोपाल संभाग की शिकायत पर शनिवार देर रात रामनारायण दांगी, अश्विनी दांगी, रामनाथ चर्मकार और महेश गुप्ता समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश रचने, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

खबरें और भी हैं…



Source link