प्रमुख चौक-चौराहों पर लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल: मीनाक्षी चाैक से विवेकानंद घाट राेड पर लगेंगे स्टापर

प्रमुख चौक-चौराहों पर लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल: मीनाक्षी चाैक से विवेकानंद घाट राेड पर लगेंगे स्टापर


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबाद2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में सांसद उदय प्रताप सिंह एवं समिति सदस्यों द्वारा निर्णय लिया कि जिले के प्रमुख चौराहों पर नगर पालिका एवं नगर परिषदों के माध्यम से ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाने की कार्रवाई हाेगी । सांसद ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं। सभी कृषि उपज मंडियों में तथा गेहूं खरीदी केंद्रों में आने वाले वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने की कार्रवाई हाे।

बैठक में आरटीओ मनाेज तेहनगुरिया ने बताया मीनाक्षी चौक पर स्टॉपर ना होने की वजह से चार पहिया एवं भारी वाहन प्रवेश करते हैं, जिससे जाम की स्थिति निर्मित होती है, जिस पर समिति द्वारा विवेकानंद घाट की ओर से मीनाक्षी चौक तक स्टॉपर लगाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में विधायक विजयपाल सिंह, प्रेम शंकर वर्मा, ठाकुरदास नागवंशी, माधवदास अग्रवाल, दिनेश शर्मा एवं कलेक्टर धनंजय सिंह, एसपी संतोष सिंह गौर, डीएफओ लालजी मिश्रा, सीईओ मनोज सरियाम, एडीएम जीपी माली, आरटीओ मनोज तेहनगुरिया उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…



Source link