नरसिंहपुर के स्कूलों में मनाया बाल दिवस: छात्राें के साथ शिक्षक-पेरेंट्स ने भी दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां; प्रिंसिपल ने दिया प्रेरक संदेश – Narsinghpur News

नरसिंहपुर के स्कूलों में मनाया बाल दिवस:  छात्राें के साथ शिक्षक-पेरेंट्स ने भी दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां; प्रिंसिपल ने दिया प्रेरक संदेश – Narsinghpur News


नरसिंहपुर के एक निजी स्कूल में शुक्रवार को बाल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राें के साथ शिक्षक और अभिभावकों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेकर पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बनाए रखा।

.

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद शिक्षकों और अभिभावकों ने नृत्य, गीत और द्वय-गीत जैसी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिनका दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। उनकी सक्रिय भागीदारी ने विद्यालय और अभिभावकों के संबंधों को और मजबूत किया।

प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने दिए प्रेरक संदेश

समारोह में प्रधानाचार्य फादर वर्गीज, उप-प्रधानाचार्या सिस्टर शीजा और केजी प्रभारी सिस्टर एंजेलिन उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने प्रेरक संदेशों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और उज्ज्वल भविष्य को प्रोत्साहित किया।

पूरे कार्यक्रम का संचालन हबीब खान और कंचन मुद्गल ने किया। अंत में प्रज्ञा शर्मा ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया।



Source link