अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: मुख्यमंत्री शिवराज ने सफाई कर्मियों के साथ सड़कों पर लगाई झाड़ू

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: मुख्यमंत्री शिवराज ने सफाई कर्मियों के साथ सड़कों पर लगाई झाड़ू


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस तरह महिला सफाईकर्मियों का हौंसला बढ़ाया.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सड़कों पर निकले. उन्होंने बकायदा महिला सफाईकर्मियों के साथ चौपाल लगाई. वे क्या चाहती हैं ये पूछा और कई बातें बताईं.

भोपाल. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने चिर-परिचित अंदाज में दिखे. सुबह अचानक मुख्यमंत्री राजधानी के नेहरू नगर इलाके में पहुंचे. यहां उन्होंने महिला सफाई कर्मचारियों के साथ चौपाल लगाई. शिवराज ने जब महिलाओं से पूछा कि उनकी बेहतरी के लिए क्या हो सकता है तो महिलाओं की तरफ से कई तरह के सुझाव दिए गए.

महिला दिवस पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ चाय पीकर महिला सफाईकर्मियों का हौंसला बढ़ाया. इसके बाद उन्होंने हाथों में झाड़ू भी थामी और महिला सफाईकर्मियों के साथ शहर की सड़कों को साफ रखने का संदेश दिया. सीएम शिवराज ने इस दौरान कहा कि महिलाओं की तरफ से कई तरह के सुझाव आए हैं, लेकिन सबसे बड़ा स्वभाव महिलाओं के सम्मान का है.

आज सीएम की सुरक्षा भी महिलाओं के जिम्मे

सीएम ने कहा- महिलाएं चाहती हैं कि उनको घर-परिवार और समाज में सम्मान मिले. महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार कदम उठा रही है. वहीं सफाई कर्मचारियों ने भी मुख्यमंत्री को सुझाव दिए. सफाई कर्मियों ने मुख्यमंत्री के सामने छुट्टी देने और वेतन बढ़ाने की मांग रखी. सीएम शिवराज के सुरक्षा के काफिले में भी महिला सुरक्षाकर्मी तैनात नजर आईं. मुख्यमंत्री की गाड़ी में ड्राइवर भी महिला ही थीं. सीएम शिवराज आज महिला दिवस के मौके पर कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे.








Source link