इंटरनेशनल वुमन्स डे: विराट ने अनुष्का और वमिका की तस्वीर शेयर की, बोले- पुरुषों से ज्यादा मजबूत होती है महिलाएं; रहाणे-जडेजा ने भी महिला दिवस की बधाई दी

इंटरनेशनल वुमन्स डे: विराट ने अनुष्का और वमिका की तस्वीर शेयर की, बोले- पुरुषों से ज्यादा मजबूत होती है महिलाएं; रहाणे-जडेजा ने भी महिला दिवस की बधाई दी


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Virat Shared The Picture Of Anushka And Vamika, Rahane Jadeja Also Congratulated On International Women’s Day

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विराट कोहली की पत्नी अनुष्का ने 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया था। इन दोनों ने उसका नाम वामिका रखा है। (फाइल फोटो)

इंटरनेशनल वुमन्स डे के अवसर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली समेत तमाम प्लेयर्स ने शुभकामना संदेश दिया है। विराट ने सोशल मीडिया पर पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वमिका का फोटो शेयर किया। उन्होंने लिखा कि महिलाएं पुरुषों से ज्यादा मजबूत होती हैं। वहीं, अजिंक्य रहाणे और रविंद्र जडेजा ने भी महिला दिवस की बधाई दी।

बच्चे का जन्म देखना एक इंसान के लिए सबसे अद्भुत अनुभव
विराट ने लिखा, ‘दुनिया की सभी महिलाओं को हैप्पी वुमन्स डे। बच्चे का जन्म देखना , एक इंसान के लिए सबसे अधिक झकझोर देने वाला और अद्भुत अनुभव हो सकता है। इस पल का गवाह बनने के बाद आपको महिलाओं की असली ताकत का अंदाजा होता है।’

‘मेरी जिंदगी की सबसे मजबूत महिला हैप्पी वुमन्स डे’
विराट ने कहा, ‘आप समझते हैं कि भगवान ने उनके अंदर जीवन क्यों बनाया है। यह इसलिए है, क्योंकि वे हमारी तुलना में अधिक मजबूत हैं। मेरी जिंदगी की सबसे मजबूत महिला को महिला दिवस की शुभकामनाएं। साथ ही उसे भी बधाई जो अपनी मां की तरह ही बनने वाली है। दुनिया की सभी अद्भुत महिलाओं को भी वुमन्स डे की बधाई।’

अजिंक्य रहाणे ने भी महिलाओं को शुभकामनाएं दीं
भारत के उप-कप्तान रहाणे ने कहा कि मैं खुद को बहुत लकी मानता हूं कि मेरे जीवन में इतनी सारी मजबूत महिलाएं हैं। उन्होंने मुझे हमेशा सपोर्ट किया है। आप सभी महिलाओं को हैप्पी वुमन्स डे।

जडेजा ने महिलाओं को प्रणाम किया
वहीं, ऑलराउंडर जडेजा ने लिखा, दुनिया की सभी अद्भुत और मजबूत महिलाओं को मेरा प्रणाम। आप सभी महिला दिवस की शुभकामनाएं। काश हम आप जैसे बन पाते। आपको शीष झुकाकर मेरा प्रणाम।

खबरें और भी हैं…





Source link