- Hindi News
- Sports
- Tokyo Olympics 1st ever Gender balanced Games IOC On Womens Day Mens And Womens Athletes
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
टोक्यो12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंडियन शूटर मनु भाकर टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। -फाइल फोटो
इस साल इतिहास में पहली बार ओलिंपिक में महिला और पुरुष एथलीट बराबर संख्या में शामिल होंगे। यह बात वुमन्स डे के मौके पर इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) ने कही। टोक्यो ओलिंपिक पिछले साल जुलाई में होने थे, जो कोरोना के कारण टाल दिए गए। अब यह गेम्स इस साल 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होंगे।
IOC ने कहा कि कमेटी ने जो कोटा तय किया है, उसके मुताबिक करीब 49% महिला एथलीट्स टोक्यो ओलिंपिक में शामिल होंगी। यह इतिहास का पहला ओलिंपिक होगा, जब महिला-पुरुष एथलीट्स की संख्या बराबर होगी।
मिक्स्ड इवेंट्स की संख्या भी बढ़ाई
महिला और पुरुषों के इवेंट्स भी लगभग बराबर ही रखे गए हैं। 9 मिक्स्ड इवेंट्स की संख्या भी बढ़ाकर 18 कर दी गई है। पिछले रियो ओलिंपिक से यह डबल है। इंटरनेशनल कमेटी ने कहा कि दुनियाभर में 206 नेशनल ओलिंपिक कमेटी हैं। टोक्यो ओलिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में हर देश से 1-1 महिला और पुरुष झंडा लेकर चलेंगे।
इसके बाद 24 अगस्त से 5 सितंबर तक टोक्यो पैरालिंपिक भी होने हैं। इसमें करीब 40.5% महिला एथलीट्स शामिल होंगी। IOC ने कहा कि इस पैरालिंपिक गेम्स में भी सभी देश से 1-1 महिला और पुरुष झंडा लेकर चलेंगे।
कमेटी में भी महिला पदों की संख्या बढ़ी
टोक्यो ओलिंपिक के लिए नई प्रेसिडेंट भी एक महिला ही है। इनका नाम हशिमोटो सैको है। उन्होंने बोर्ड में महिला पदों की संख्या बढ़ाकर 42% कर दी है। IOC के प्रेसिडेंट थॉमस बाक ने कहा कि कमेटी सभी क्षेत्र में महिला और पुरुष की समान भागीदारी को लेकर संकल्पित है। चाहे गेम्स में एथलीट्स की संख्या हो या मैदान के बाहर राजनीतिक या संगठनात्मक गतिविधि हो।