- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- In Ujjain, A Bike Rider Enters A Road laden Trolley Laden With Roadside Cement, Dies On The Spot Due To Head Injury.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ट्राले से भिड़कर बहादुर झाला की जान चली गई (फाइल फोटो)
- आठ साल की भांजी भी घायल, पुलिस ने ट्राला जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार किया
उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र के सांवराखेड़ी में वाकणकर ब्रिज के समीप रविवार रात को भांजी के साथ बाइक से जा रहा युवक सड़क किनारे खड़े ट्राले में जा घुसा। ट्राला सीमेंट से लदा था। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वह आठ साल की भांजी को बाजार से चप्पल दिलाकर वापस घर जा रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, दाउदखेड़ी निवासी बहादुर झाला (18) रविवार रात करीब आठ बजे भांजी दिव्या (8) को चप्पल खरीदने घर से निकला था। रात में 9 बजे करीब वह वापस लौट रहा था। वाकणकर ब्रिज होते हुए वह घर की ओर जा रहा था। रास्ते में सीमेंट से भरा ट्राला खड़ा था, जिसे बहादुर देख नहीं पाया और बाइक समेत पीछे से घुस गया। नीलगंगा थाना टीआई रवींद्र यादव ने बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोट लगने के बाद खून अधिक बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बालिका को भी चोट आई। जिस ट्राले से हादसा हुआ वह राजस्थान पासिंग है। ट्राले को जब्त करते हुए ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके द्वारा लापरवाहीपूर्वक गाड़ी खड़े किए जाने की वजह से हादसा हुआ है।