भास्कर पहल के बाद वैक्सीनेशन व्यवस्था में हुआ सुधार: अब दो कतार होंगी, ऑन साइट रजिस्ट्रेशन वाले लोगों काे 2 बजे से लग सकेंगे टीके

भास्कर पहल के बाद वैक्सीनेशन व्यवस्था में हुआ सुधार: अब दो कतार होंगी, ऑन साइट रजिस्ट्रेशन वाले लोगों काे 2 बजे से लग सकेंगे टीके


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Now There Will Be Two Lines, People With On site Registration Will Be Able To Get Vaccines From 2 Pm

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वैक्सीनेशन सेंटर पर व्यवस्थाएं गड़बड़ाने के चलते अब नई गाइडलाइन जारी हुई है, जिसमें टीका लगवाने के लिए आने वालों की दो कतार लगाई जाएगी। पहली कोविन 2.0 पोर्टल व आरोग्य सेतु एप के माध्यम से प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के लिए व दूसरी कतार फेसिलिटेटेड रजिस्ट्रेशन के अंतर्गत चिह्नित पोलिंग स्टेशन के लोगों के लिए होगी।

ऑन साइट रजिस्ट्रेशन यानी सेंटर्स पर ही पंजीयन होने के बाद टीकाकरण का समय दोपहर 2 बजे से होगा। दैनिक भास्कर द्वारा वैक्सीन सेंटर्स की अव्यवस्थाओं और बुजुर्गों काे हो रही परेशानी का मामला उजागर किए जाने के बाद अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन संचालक ने नई गाइडलाइन जारी की है। स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव मो. सुलेमान ने कलेक्टर व सीएमएचअाे तथा जिला टीकाकरण अधिकारी को व्यवस्था में सुधार का आदेश दिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link