महिलाएं संभाल रही हैं मदनमहल स्टेशन: स्टेशन मास्टर से लेकर 70 महिला स्टाफ कार्यरत, दो साल से सफल जिम्मेदारी निभा रहीं महिलाएं

महिलाएं संभाल रही हैं मदनमहल स्टेशन: स्टेशन मास्टर से लेकर 70 महिला स्टाफ कार्यरत, दो साल से सफल जिम्मेदारी निभा रहीं महिलाएं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • From Station Master To 70 Women Staff Employed, Women Carrying Out Successful Responsibility For Two Years

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मदनमहल पिंक स्टेशन पर महिला कर्मी ही संभालती हैं सारी जिम्मेदारी।

  • पिंक स्टेशन मदनमहल में अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यशाल का आयोजन

आठ मार्च 2019 को मदनमहल स्टेशन को पिंक स्टेशन बनाया गया। यह प्रदेश का पहला और देश का तीसरा ऐसा स्टेशन है, जहां स्टेशन मास्टर से लेकर सभी महिला कर्मी पदस्थ हैं। तीसरे साल में प्रवेश करने पर सोमवार आठ मार्च को स्टेशन पर एक कार्यशाल का आयोजन हुआ। WWO (ओमेन वेलफेयर आर्गनाइजेशन) की अध्यक्षा अशोका विश्वास ने कहा कि महिलाएं किसी मायने में कम नहीं हैं। हमारी पुरुषों से होड़ नहीं है, बल्कि हम एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

स्टेशन प्रबंधक आरती यादव के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च 2019 से मदन महल स्टेशन पिंक स्टेशन के रूप में संचालित है। वर्तमान में यहां 70 का स्टाफ है। देश का पहला पिंक स्टेशन 20 फरवरी 2018 को गांधी नगर स्टेशन बना था। वहां 40 महिला स्टाफ हैं। इसके बाद माटुंगा स्टेशन को भी पिंक स्टेशन बनाया गया था।

मदनमहल स्टेशन पर कार्यशाला का आयोजन।

मदनमहल स्टेशन पर कार्यशाला का आयोजन।

मदनमहल में पदस्थ अधिकतर स्टाफ पिंक ड्रेस में ही नजर आता है। स्टेशन प्रबंधन और गाडिय़ों के संचालन को सुचारू रूप से करने इन महिला कर्मियों को विशेष ट्रेनिंग भी समय-समय पर दी जाती है। आरक्षण कार्यालय में टिकट बुकिंग, टिकट चेकिंग, स्टेशन गार्ड, सुरक्षा, ट्रेन सिग्नल सहित स्टेशन प्रबंधन से जुड़े सभी कार्य महिला कर्मी ही संभालती हैं।

कार्यशाला में उपस्थित महिलाएं।

कार्यशाला में उपस्थित महिलाएं।

खबरें और भी हैं…



Source link