सेक्स रैकेट का खुलासा: ग्राहक बन पुलिसकर्मी महिला के पास पहुंचा, सौदा पक्का होने के बाद फ्लैट में दाखिल हुआ, बाहर खड़ी टीम ने इशारा पाते ही दो महिला सहित 5 को दबोचा

सेक्स रैकेट का खुलासा: ग्राहक बन पुलिसकर्मी महिला के पास पहुंचा, सौदा पक्का होने के बाद फ्लैट में दाखिल हुआ, बाहर खड़ी टीम ने इशारा पाते ही दो महिला सहित 5 को दबोचा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजेंद्र नगर पुलिस को पता चला है कि महिलाएं लंबे समय से देह व्यापार में लिफ्त हैं। (प्रतीकात्मक फोटो)

राजेंद्र नगर पुलिस ने न्यूयॉर्क सिटी में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा देकर पांच आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों में दो महिलाएं और तीन पुलिस शामिल हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा था। सौदा तय होने के बाद जैसे ही वह भीतर पहुंचा और उसने साथियों को इशारा किया। बाहर खड़ी टीम ने धावा बोल दिया।

राजेन्द्र नगर थाना प्रभारी अमृता सोलंकी ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि थाना क्षेत्र के न्यूयार्क सिटी के एक फ्लैट में दो महिलाओं द्वारा देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। इस पर पहले पुलिस ने सर्च वारंट लेकर एक पुलिसकर्मी को फ्लैट पर ग्राहक बनाकर भेजा। यहां पर एक महिला मल्टी में नीचे घूमती-फिरती रहती है।

ग्राहक से सौदा पक्का कर ऊपर भेजती थी। तीन-चार दिन से लगातार शिकायत मिलने के बाद लोकेशन ट्रैस किया गया। रात में लोकेशन मिलते ही टीम ने दबिश दी। यहां पर तीन पुलिस और दो महिलाएं मिलीं। जिन्हें पकड़कर थाने लाया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिलाएं लंबे समय से यहां अनैतिक गतिविधियां संचालित कर रही थीं। फिलहाल में पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link