Jaguar Land Rover 2039 तक अपनी सभी कारों को करेगी इलेक्ट्रिक, जानें सबकुछ

Jaguar Land Rover 2039 तक अपनी सभी कारों को करेगी इलेक्ट्रिक, जानें सबकुछ


जगुआर की सभी कार 2039 तक इलेक्ट्रिक हो जाएगी.

लैंड रोवर अगले 5 सालों में 6 नयी फुली इलेक्ट्रिक वेरिएंट को शामिल करेगी और भविष्य में जगुआर के सभी मॉडल्स पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होंगे. जगुआर लैंड रोवर ने एक रिपोर्ट में बताया की लैंड रोवर का पहला फुली इलेक्ट्रिक मॉडल 2024 में आएगा.

नई दिल्ली.  टाटा मोटर्स द्वारा अधिगृहित लक्ज़री कार ग्रुप जगुआर लैंड रोवर अपने इंटरनल स्ट्रेटेजी “री-इमेजिन” के तहत आने वाले कुछ सालो में पूरी तरह से अपने पूरे व्हीकल्स को ग्रीन एनर्जी या इलेक्ट्रिक से संचालित करने की योजना बना रही है जगुआर लैंड रोवर ने सोमवार को बताया की उनकी योजना  2039 तक 100% इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का निर्माण करने का है. कंपनी का उद्देश्य क्लीन -एनर्जी व्हीकल्स बनाने का है, जिससे बढ़ते कार्बन एमिशन्स को कम किया जा सकता है.

2024 में लॉन्च होगी पहली इलेक्ट्रिक कार- लैंड रोवर अगले 5 सालों में 6 नयी फुली इलेक्ट्रिक वेरिएंट को शामिल करेगी और भविष्य में आने जगुआर के सभी मॉडल्स पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होंगे. जगुआर लैंड रोवर ने एक रिपोर्ट में बताया की लैंड रोवर का पहला फुली इलेक्ट्रिक मॉडल 2024 में आएगा. इलेक्ट्रिक सेगमेंट में आने की घोषणा के बाद इसकी मूल कंपनी टाटा मोटर्स के शेयर में 3%  (335 रुपये) का उछाल देखा गया. 

यह भी पढ़ें: Techo का इलेक्ट्रिक स्कूटर 12 रुपये में चलेगा 60-70 किमी, जानें कीमत और फीचर्स

पिछले महीने जनरल मोटर कंपनी ने एक रिपोर्ट में बताया की उनकी सभी नयी कार मॉडल्स,SUV और हलके पिकअप ट्रक्स में tailpipe-emissions को पूरी तरह से 2035 तक खत्म करने का इरादा है. यूनाइटेड स्टेट की सबसे बड़ी ऑटो निर्माता कंपनी के इन प्रयासों से गैसोलीन और डीजल इंजन के इस्तेमाल में कमी आएगी. जगुआर लैंड रोवर का कहना है की कंपनी भी यही प्रयास कर रही है की 2030 तक जगुआर की सभी गाड़ियां और लैंड रोवर की 60% गाड़ियां जीरो-tailpipe पॉवरट्रेन के साथ हो.








Source link