मार्कस हैरिस पर एक मैच का बैन (फोटो-मार्कस हैरिस इंस्टाग्राम)
ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज मार्कस हैरिस (Marcus Harris) ने मार्श शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान आउट होने के बाद अपना बल्ला मैदान और कुर्सी पर दे मारा जिसके बाद उनपर कार्रवाई की गई है.
विक्टोरिया के इस बल्लेबाज ने 5 मार्च को हुए मुकाबले में अपना बैट कुर्सी पर मारा. दरअसल मार्कस हैरिस अंपायर के फैसले से निराश थे. अंपायर ने उन्हें कैच आउट दिया और हैरिस का दावा था कि गेंद उनकी कोहनी पर लगी है. हालांकि अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया था जिसके बाद गुस्से में आकर उन्होंने ऐसी हरकत की. हैरिस को लेवल 1 के तहत दोषी पाया गया जिसके तहत उनपर एक मैच का बैन और 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगा है.
पहले भी ऐसी हरकत कर चुके हैं हैरिस
बता दें मार्कस हैरिस 18 महीने में दूसरी बार ऐसी हरकत करते हुए पाए गए हैं. 2019 में उन्होंने तस्मानिया के खिलाफ ही बोल्ड होने के बाद अपना बैट स्टंप पर दे मारा था. जिसके बाद उनकी 25 फीसदी मैच फीस काट ली गई थी. विक्टोरिया को अब अपना अगला मैच क्वींसलैंड के खिलाफ 15 मार्च को खेलना है जिसकी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा मार्कस हैरिस नहीं होंगे.रवि शास्त्री ने उठाए सवाल, कहा-आखिर कैसे WTC पॉइंट टेबल में नंबर 1 से 3 पर पहुंची टीम इंडिया?
खराब फॉर्म में चल रहे हैं मार्कस हैरिस
बता दें बाएं हाथ के मार्कस हैरिस पिछले कुछ समय से बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं. हैरिस ने लगातार 13 पारियों से अर्धशतक नहीं लगाया है. हालांकि वो 11 पारियों में दोहरे अंकों तक जरूर पहुंचे हैं. भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में उन्हें ऑस्ट्रेलिया ने मौका दिया था लेकिन वो 5 और 38 रनों की पारी खेल आउट हो गए.