- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Due To The Construction Of The Road, Water Will Enter The Houses During The Rainy Days, The Residents Told The Problem
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मलवासा21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
क्षेत्रवासी घर के सामने ऊंची बनी सीसी रोड दिखाते हुए।
नयापुरा से खेड़ा तक सीसी रोड बनाया गया है। यह रोड घर से ऊंची बना दी है। इससे बारिश के दौरान घरों में पानी आएगा। इससे क्षेत्रवासियों के परेशानी होगी। समस्याओं को देखते हुए ठेकेदार या पंचायत को सीसी रोड के साइड में नाली का निर्माण करना चाहिए।
क्षेत्रवासी विजय पाटीदार ने बताया रोड के सहारे नाली निर्माण नहीं होने से पानी घरों के अंदर जाएगा ऐसे में शासन प्रशासन को रोड के सहारे नाली का निर्माण करवाना चाहिए। भूरु शाह, लाला शाह, नरसिंह भगत ने बताया रोड ऊंचा होने से समस्या उत्पन्न हो गई है। अगर नाली नहीं बनाई गई तो बारिश में घरों में पानी घुसने की आशंका है।
पीडब्ल्यूडी के तहत जो रोड बन रही है उसके तहत नाली निर्माण का प्रावधान नहीं है, इसलिए ठेकेदार नहीं बनाएगा तो ग्राम पंचायत को नाली निर्माण करना पड़ेगी।
दीपेश गुप्ता, ईई पीडब्ल्यूडी
नयापुरा में सीसी रोड बना है। वहां नाली का निर्माण करवाया जाएगा। अभी इंजीनियर निरीक्षण करेगा। टीएस बनने के बाद स्वीकृति मिलने पर नाली बनाई जाएगी।
रूस्तम पटेल, ग्राम प्रधान