- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Shailesh Of The Auspicious Colony Committed Suicide After Being Harassed By The Girl Of Sagar In A Love Affair
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- 31 मई को आत्महत्या करने के बाद 19 अगस्त को मिला सुसाइड नोट
शुभ विहार कॉलोनी में 31 मई 2020 को शैलेष चौरसिया द्वारा आत्महत्या करने के बाद परिजनों को घर की सफाई करने पर 19 अगस्त को सुसाइड नोट मिला। परिजन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मामला प्रेम संबंध के चलते प्रताड़ित करने का था।
जांच के बाद पुलिस ने सागर निवासी प्राची चौरसिया के खिलाफ 6 अक्टूबर 2020 को प्रकरण दर्ज किया परंतु आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। पिता महेशचंद्र चौरसिया ने सीएम हेल्पलाइन पर कम्प्लेन की है।
महेशचंद्र चौरसिया ने बताया बेटे शैलेष ने इंजीनियरिंग की थी तथा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पिछले एक वर्ष में 4 से 5 प्रतियोगी परीक्षा में बहुत कम अंकों से असफल था। 30-31 मई 2020 की दरम्यानी रात को बेटे शैलेष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर वालों को लगा कि प्रतियोगी परीक्षा में सफल नहीं होने के कारण शैलेष ने आत्महत्या की है।
महेशचंद्र ने बताया सागर से प्राची चौरसिया का शैलेष के लिए रिश्ता आया था। प्राची के घर वाले शैलेष को देखने भी आए थे। दोनों के बीच फोन पर बातचीत भी होती थी। शैलेष की आत्महत्या के करीब 80 दिन बाद घर की सफाई के दौरान शैलेष की मां सुनीता को काॅपी में 11 पेज का सुसाइड नोट मिला। जिसमें प्राची द्वारा प्रताड़ित और अपमानित करने की जानकारी थी। वह शादी के बाद घर से अलग रहने के लिए दबाव बना रही थी। इस कारण खुदकुशी का ली।
सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की है
पिता महेशचंद्र ने बताया प्रकरण दर्ज होने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर उन्होंने 9 नवंबर को सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की। असंतुष्ट होने पर शिकायत एल-4 स्तर पर है और निराकरण एडीजी डॉ. अशोक अवस्थी के जिम्मे है।
स्टेशन रोड थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला, एसपी गौरव तिवारी, डीआईजी सुशांत सक्सेना ने पुलिस कार्यवाही की जानकारी दी। पुलिस ने सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की जांच करवा ली है। इधर पुलिस को प्राची के घर पर ताला लगा मिला है।