ठगी: व्यापारी से दोस्ती कर पिता की बीमारी का बहाना बनाकर ऐंठे 1.25 लाख

ठगी: व्यापारी से दोस्ती कर पिता की बीमारी का बहाना बनाकर ऐंठे 1.25 लाख


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती करना दुकानदार को भारी पड़ गया। दुकानदार को एक युवती ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, फिर शादी का झांसा दिया। इसके बाद अपने पिता की बीमारी का बहाना बनाकर तीन बार में 1.25 लाख रुपए ले लिए। अब न तो युवती की सोशल मीडिया प्रोफाइल खुल रही है और न ही उस मोबाइल नंबर पर संपर्क हो पा रहा है, जिससे युवती बात करती थी।

दुकानदार ने सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की। इससे पहले भी एक युवक से इसी तरह युवती ने सोशल मीडिया पर दोस्ती की और अपने पिता को अस्पताल में भर्ती बताकर युवक को ठग लिया। जानकारी के मुताबिक, अंकित वैश्य निवासी सात नंबर चौराहा इलेक्ट्रिकल सामान की दुकान चलाता है। उसके पास एक महीने पहले आकांक्षा नाम की युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई।

उसने स्वीकार कर ली। इसके बाद युवती ने उसे लेकर प्रपोज किया। बात शादी तक पहुंच गई। 27 फरवरी को युवती ने उससे कहा कि उसके पिता की तबियत खराब है और दिल्ली में भर्ती कराने के लिए उसे 50 हजार रुपए की जरूरत है। अंकित ने पैसे डाल दिए।

इसके बाद दो बार में 75 हजार रुपए और डाल दिए। इसके बाद युवती का मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद सोशल मीडिया प्रोफाइल खोली, लेकिन वह पेज ही नहीं खुल रहा। तब उसे समझ आया कि उसके साथ ठगी हो गई।

खबरें और भी हैं…



Source link